फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्याण सिंह के बिना राम मंदिर निर्माण का संकल्प पूरा नहीं हो सकता था : चौहान

विज्ञापन
श्रद्वाजंलि देते मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान । - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कल्याण सिंह के बिना राम मंदिर निर्माण का संकल्प पूरा नहीं हो सकता था। शिवराज सिंह चौहान सोमवार को अतरौली स्थित पीडब्ल्यूडी के गेस्ट हाउस में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन करने पहुंचे थे। उन्होंने मीडिया से कहा कि कल्याण सिंह केवल एक व्यक्ति नहीं, संस्था थे।
विज्ञापन

बचपन से उनके दिल और दिमाग में गरीब, किसान, पिछड़े और शोषितों के कल्याण की आग प्रकट होती थी। यह केवल उनके नेतृत्व में नहीं, उनकी कविताओं में भी प्रकट होती थी। किसानों का अधिकार पत्र उन्होंने बनाया था। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सामान्य परिवार में जन्म लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक का सफर तय किया। अयोध्या में भगवान श्रीराम की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण हो, उनका संकल्प था। कल्याण सिंह के बिना यह संकल्प पूरा नहीं हो सकता था। जिस दिन मंदिर का शिलान्यास हो रहा था, उस दिन बड़े संतोष के भाव से उन्होंने कहा था कि आज मेरे जीवन का लक्ष्य पूरा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें