फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्री वेडिंग से पहले मातम: गड्ढा बचाने के चक्कर में कार पेड़ से टकराई, युवती की मौत, दो बहनों के फैक्चर

Sun, 09 Jun 2024 05:37 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

रितु की शादी से पहले प्री वेडिंग होना था। बुआ-फूफा परिवार सहित विजयगढ़ से दिल्ली के लिए निकले। गड्ढा बचाने के चक्कर में ड्राइवर से गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में रितु की बहन रासु की मौत हो गई। परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
मृतका रासु - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पलवल-फरीदाबाद मार्ग पर 8 जून की देर शाम तेज रफ्तार आईटेन कार पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में सवार एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य दो बहनों को चोटें आई हैं। विजयगढ़ से जाते समय सड़क पर गड्ढा बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई थी।

विज्ञापन


अलीगढ़ में विजयगढ़ निवासी नीरज कुमार गुप्ता की पुत्री रितु की 14 जुलाई को शादी है। घर पर बुआ-फूफा परिवार सहित आए हुए थे। रितु की शादी से पहले प्री वेडिंग होना था।  रितु की शादी दिल्ली से तय हुई थी। लड़के वालों की खबर आई थी कि 10 जून तक रितु को दिल्ली भेज दो। प्री वेडिंग के लिए मंसूरी जाना है। 

बुआ-फूफा परिवार सहित 8 जून की देर शाम विजयगढ़ से दिल्ली के लिए निकले। उनके साथ रितु, 22 वर्षीय छोटी बहन रासु , अन्य दोनों बहनें दिल्ली के लिए प्री वेडिंग के लिए निकलीं। जैसे ही गाड़ी पलवल-फरीदाबाद मार्ग पर पहुंची तो रोड पर एक गड्ढा बचाने के चक्कर में ड्राइवर से गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। 
विज्ञापन


हादसे में युवती रासु के सिर में गंभीर चोट आई। रासु की मौके पर ही मौत हो गई। बुआ की दोनों बेटियों के गंभीर चोटें आईं। एक किशोरी के पैर में व दूसरी के कंधे में फैक्चर बताया जा रहा है। जैसे ही हादसे की खबर विजयगढ़ में आई तो घर में मातम छा गया। 9 जून की सुबह शव जैसे ही घर आया तो घर में कोहराम मच गया। रासु का विजयगढ़ में अंतिम संस्कार कर दिया गया। मां-पिता व परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें