फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बिजली की चिंगारी गिरने से गेहूं की फसल जली

Wed, 08 Apr 2026 01:59 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
आग से जलती गेहूं की फसल। 
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव करीलिया में मंगलवार को सुबह एक किसान की खड़ी गेहूं की फसल में बिजली के झूलते तारों से उठी चिंगारी के कारण आग लग गई। ग्रामीणों के काफी प्रयास के बावजूद लगभग तीन बीघा फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

गांव करीलिया निवासी किसान नाथूराम पुत्र कल्यान सिंह के खेत में खड़ी गेहूं की फसल के ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन के खंभे से अचानक चिंगारी गिरने से आग लगने की बात सामने आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह के समय अचानक खेत से धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके बाद आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं। तेज हवा के चलते आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया। आग लगने की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया।


ग्रामीण तुरंत बाल्टियों में पानी भरकर और पेड़ों की टहनियों के सहारे आग बुझाने के लिए खेत की ओर दौड़ पड़े। चारों ओर से लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तब तक करीब तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो चुकी थी। किसी तरह शेष फसल को बचा लिया गया। घटना से पुलिस और बिजली विभाग को अवगत कराया गया। मौके पर पुलिसकर्मी, बिजली लाइनमैन तथा लेखपाल दीपिका वार्ष्णेय ने पहुंचकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें