फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आफत की बारिश: दिल्ली-हावड़ा ट्रैक पर पहुंचा पानी,12 ट्रेनें प्रभावित, ढाई घंटे फेल रहा रेलवे सिग्नल

Fri, 13 Sep 2024 01:32 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सुरेंद्र नगर रोड, स्टेशन रोड, छर्रा अड्डा आदि स्थानों से गुजर रहे नालों की सफाई न होने से बारिश का पानी ओवर फ्लो हो गया। मीनाक्षी पुल की ओर से कई इलाकों का पानी सीधे रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया।
विज्ञापन
दिल्ली-हावड़ा ट्रैक पर पहुंचा पानी - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

12 सितंबर को भारी बरसात के बीच रेलवे स्टेशन के निकट सुरेंद्र नगर गुरुद्वारा रोड के सामने पानी के तेज बहाव से रेलवे की 15 मीटर लंबी चहारदीवारी भरभरा कर गिर पड़ी। इससे पानी दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया। रेलवे ट्रैक के पानी में डूबने से तेजस एक्सप्रेस, संपर्क क्रांति, हटिया राजधानी एक्सप्रेस, संपूर्ण क्रांति क्लोन और डाउन लाइन की लाइट इंजन, भरतपुर मालगाड़ी सहित 12 ट्रेनें प्रभावित हुई। तीन महीने में दूसरी बार बारिश से रेलवे ट्रैक पर पानी भरा है और दीवार ढह गई।

विज्ञापन


सुरेंद्र नगर रोड, स्टेशन रोड, छर्रा अड्डा आदि स्थानों से गुजर रहे नालों की सफाई न होने से बारिश का पानी ओवर फ्लो हो गया। मीनाक्षी पुल की ओर से कई इलाकों का पानी सीधे रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया। रेलवे ट्रैक पर पानी भरने से सुबह करीब 10: 27 बजे सिग्नल फेल हो गए। अप व डाउन लाइन पर इतना पानी भर गया कि राजधानी और तेजस जैसी ट्रेनें धीमी हो गईं। ट्रेनों को एक के पीछे एक जहां की तहां पर रोका गया। रेलवे अफसरों ने नगर निगम से मदद मांगी। नगर निगम की टीम पहुंची। मशीनों के जरिए पानी निकासी शुरू की गई। रेलवे की तकनीकी टीम ने फेल सिग्नल को सही किया। फेल सिग्नल को दोपहर 12:45 बजे सुचारू किया जा सका। इस दौरान ट्रेनों को कॉशन यानी धीमी गति से गुजारा गया। पानी भरने से 12 ट्रेनें प्रभावित रही।

आसपास के नालों का पानी दीवार टूटने से रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया था। करीब ढाई घंटे रेलवे ट्रैक प्रभावित रहा। 12 ट्रेनें प्रभावित हुईं। सभी को धीमी गति से गुजारा गया। नगर निगम की मदद से ट्रैक पर भरे पानी को निकलवा दिया गया है। वैकल्पिक उपायों के बारे में कार्ययोजना तैयार की जा रही है।- अमित सिंह, जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज

विज्ञापन
विज्ञापन

यह ट्रेनें हुई प्रभावित

बारिश से दिल्ली और अन्य जगहों से चलकर अलीगढ़ आने वाली ट्रेनें काफी देरी से पहुंची। इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई। बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर ट्रेन चार घंटे, गोमती एक्सप्रेस ढाई घंटे, सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस करीब दो घंटे, नेताजी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, जम्मू तवी एक्सप्रेस 45 मिनट, सीमांचल एक्सप्रेस 30 मिनट, नॉर्थ ईस्ट 25 मिनट, पूर्वा एक्सप्रेस 30 मिनट और महाबोधि एक्सप्रेस 20 मिनट की देरी से पहुंची। इन सभी ट्रेनों को प्रभावित रेलवे ट्रैक से कॉशन देकर 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से गुजारा गया।

टिनशेड से पानी टपकने से भीगते रहे यात्री
बारिश ने रेलवे स्टेशन पर व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। प्लेटफार्म संख्या दो, तीन, चार, पांच, छह व सात पर टिनशेड से पानी टपकता रहा। ऐसे में ट्रेनों का इंतजार कर रहे यात्री बारिश में भीगते रहे। इसको लेकर यात्रियों में काफी नाराजगी देखने को मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें