फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः तगड़ा वीवीआईपी मूवमेंट...दिनभर चकरघिन्नी रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री व दो सूबों के राज्यपाल रहे कल्याण सिंह के त्रयोदशी कार्यक्रम में वीवीआईपी मूवमेंट के चलते बुधवार को पुलिस दिन भर चकरघिन्नी बनी रही। वीवीआईपी की आवाजाही के साथ-साथ भीड़ के बीच उनकी सुरक्षा और बेहतर यातायात व्यवस्था सबसे अहम मुद्दा था। इस दौरान एडीजी जोन राजीव कृष्ण खुद अतरौली में कैंप किए रहे और कमिशभनर-डीआईजी व डीएम-एसएसपी सहित पूरा अमला व्यवस्था व सुरक्षा इंतजामों में जुटा रहा।
विज्ञापन

कल्याण सिंह के अंतिम संस्कार के बाद ही 1 सितंबर को त्रयोदशी कार्यक्रम होना घोषित हो गया था। उसी दिन से तैयारियां भी सीएम से लेकर पीएम तक के आगमन के अनुसार शुरू हो गई थीं। हालांकि वीवीआईपी कार्यक्रम अंतिम समय में तय हुए। मगर उसके पहले से 3 हजार के करीब पुलिस बल, जिसमें अपने जिले का फोर्स, जोन के अन्य जनपद से आया फोर्स और 4 कंपनी पीएसी की व्यवस्था की गई। इस फोर्स के सहारे धनीपुर हवाईपट्टी से लेकर अतरौली आयोजन स्थल तक कुल 5 सेक्टर व 14 जोन बनाए गए। प्रत्येक जोन का प्रभारी एक अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी को और बड़े सेक्टर का सीओ को व छोटे सेक्टर का इंस्पेक्टर को नियत किया गया। इसके अलावा धनीपुर हवाईपट्टी से लेकर क्वार्सी बॉर्डर तक के प्रत्येक कट, मोड़ व गली-मुहाने पर पुलिस लगाई गई। इसी तरह अतरौली में पिलखुनी हैलीपेड से लेकर आयोजन स्थल तक के प्रत्येक गली, कट, मुहाने पर पुलिस लगाई गई। सर्किट हाउस क्वार्सी, पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस अतरौली, हवाईपट्टी गेस्ट हाउस, सेफ हाउस तक में पुलिस इंतजाम किया गया।
दोपहर में वीवीआईपी के आगमन, उनकी मौजूदगी और रवानगी के समय पुलिस बल ने वीवीआईपी प्रवेश द्वार और उसके रास्ते पर लोगों की आवाजाही पर रोक रखी। इसके बाद सामान्य स्थिति हो सकी। वीवीआईपी के आने के पहले से एडीजी के साथ-साथ कमिशभनर गौरव दयाल, डीआईजी दीपक कुमार, डीएम सेल्वा कुमारी जे, एसएसपी कलानिधि नैथानी सभी अधिकारियों संग पूरे समय अतरौली में ही रहे। शहर में एसपी सिटी, एसपी यातायात, सीओ तृतीय, सीओ द्वितीय ने व्यवस्थाएं रखीं।
विज्ञापन

- अतरौली में आयोजित समारोह में वीवीआईपी आगमन को लेकर हर पुख्ता सुरक्षा प्रबंध किए गए थे। जिसमें प्रोटोकॉल से लेकर यातायात, पार्किंग, हैलीपेड, भीड़ के बीच सुरक्षा आदि का ध्यान रखा गया था। इसमें अपने जिले के अलावा बाहर से भी फोर्स लगाया गया था।
विज्ञापन

- कलानिधि नैथानी, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें