फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब विवेक संगल होंगे अलीगढ़ के नए जिला जज

विज्ञापन
विवेक संगल। जिला जज हाथरस - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने अलीगढ़ के जिला जज राम मनोहर नारायन मिश्रा को लखनऊ स्थित न्यायिक प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान का निदेशक नियुक्त कर दिया है। उनके स्थान पर यहां हाथरस के जिला जज विवेक संगल को नई तैनाती दी गई है। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल की ओर से शनिवार को ही यह आदेश जारी हुआ है।
विज्ञापन

हाईकोर्ट स्तर से जारी आदेश के अनुसार हाथरस के जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर तैनात विवेक संगल को इसी पद पर अलीगढ़ जनपद में तैनाती दी गई है, जबकि यहां तैनात आरएमएन मिश्रा को निदेशक न्यायिक प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान लखनऊ के पद पर तैनाती दी गई है। डीजीसी धीरेंद्र तोमर के अनुसार शनिवार को हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर यह आदेश जारी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें