फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः पैंठ चौराहे पर लग गया वीआईपी गाड़ियों से जाम

विज्ञापन
अतरौली के केएमवी इंटर कॉलेज के सामने रोड पर घंटों लगा रहा जाम । - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
अतरौली के पैंठ चौराहे पर बुधवार दोपहर करीब तीन बजे वीआईपी गाड़ियों से जाम लग गया। करीब आधे घंटे तक उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा का काफिला जाम में फंसा रहा।
विज्ञापन

दोपहर दो बजकर 50 मिनट पर उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा का काफिला तेरहवीं कार्यक्रम से अलीगढ़ शहर के लिए रवाना हुआ।
इस दौरान काफी वीआईपी गाड़ियाें को वीआईपी गेट पर रोक दिया गया। उप मुख्यमंत्री का काफिला देखकर पुलिसकर्मियों और उनके अधिकारियों के पसीने छूट गए। आननफानन में वीआईपी गेट के सामने खड़ी गाड़ियों को वापस कराया गया। हालांकि चारों तरफ से वाहन आने के चलते जाम खोलने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। जाम के चलते वीआईपी गेट पर उप मुख्यमंत्री का काफिला तीन बजकर दस मिनट तक रुका रहा। यहां से रवाना हुए ही थे कि अवंतीबाई चौराहे तक लगे जाम में फिर डिप्टी सीएम फंस गए। तकरीबन आधा घंटे के अंतराल पर वह जाम से निकल पाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें