फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: रोटी, सब्जी की जगह पक रहे थे सब्जी-चावल, हंगामा

विज्ञापन
छिड़ावली गांव के संविलियन विद्यालय में चूल्हे पर बनता खाना।  स्रोत : ​शिकायतकर्ता  - फोटो : Samvad
विज्ञापन
कस्बा क्षेत्र के गांव छिड़ावली में मिड डे मील के खाने में अनियमितता बरते जाने पर सोमवार को स्कूल पहुंचे अभिभावक व ग्रामीणों ने एतराज जताते हुए हंगामा किया। धनीपुर ब्लाक के गांव छिड़ावली के संविलियन विद्यालय में मिड डे मील का खाना बनाने की जिम्मेदारी प्रधानाध्यापक के पास है। सोमवार को स्कूल में चूल्हे पर खाना पकाया जा रहा था। इसी दौरान कई अभिभावक व गांव के लोग पहुंच गए।
विज्ञापन





गांव के रहीमुद्दीन, सादिक, रोहित कुमार, विपिन, विकास, अजय, अमित, सुनीता देवी, प्रवीन कुमार ज्योति आदि ने शिकायती पत्र में बताया कि सोमवार को मीनू के अनुसार रोटी व मौसमी सब्जी एवं मौसमी फल देने थे, जिसके स्थान पर आलू की सब्जी व चावल पकाए जा रहे थे। खाने की खराब गुणवत्ता घटिया थी। खाने की वीडियो बनाने का विरोध कर रही प्रधानाध्यापक से उनकी तीखी नोकझोंक भी हुई।



अभिभावकों ने वीडियो प्रसारित करते हुए जिलाधिकारी से लिखित शिकायत कर जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। अभिभावकों का कहना है कि स्कूल में पढ़ाई एवं मिड डे मील में सुधार ना हुआ तो वह बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे। प्रधानाध्यापक अल्का सिंह का कहना है कि कोटेदार ने बीते दो माह से राशन नहीं दिया है, सोमवार को आटा नहीं था इस लिए सब्जी चावल बनाए जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें