फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: वीरांगना अवंतीबाई लोधी द्वार का होगा सुंदरीकरण

विज्ञापन
अवंतीबाई द्वार  - फोटो : samvad
विज्ञापन
नगर के मुख्य चौराहे पर बने महारानी वीरांगना अवंतीबाई लोधी द्वार का नगर पालिका सुंदरीकरण करा रही है। इसपर करीब 15 लाख रुपये खर्च होगा। नगर पालिका ने कार्य भी शुरू करा दिया है।
विज्ञापन

पूर्व चेयरमैन विनोद गुप्ता के कार्यकाल में करीब 22 वर्ष पहले नगर पालिका ने रामघाट-कल्याण मार्ग से नगर में प्रवेश करने के लिए पूर्व अवंतीबाई लाेधी द्वार का निर्माण कराया था। इस द्वार के पत्थर टूटकर गिर गए हैं। पिछले दिनों हुई बोर्ड बैठक में सभासदों ने इस द्वार के सुंदरीकरण का प्रस्ताव रखा था, जिसे चेयरमैन वीरेंद्र सिंह लोधी व अधिशासी अधिकारी अमिता वरुण ने मंजूरी दी थी। इस पर 15 लाख रुपये का बजट मंजूर हुआ था। इसके बाद नगर पालिका ने कार्य शुरू दिया है। इस कार्य से लोगों में भी खुशी है। चेयरमैन ने बताया कि महापुरुषों के नाम पर बने द्वार आने वाली पीढ़ी को प्रेरणा देते हैं। धरोहरों का सुंदरीकरण होना चाहिए। नगर में अन्य द्वारों का भी सुंदरीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें