फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीएसएसएससी परीक्षा: शहर के 33 केंद्रों पर परीक्षा देंगे 15 हजार परीक्षार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के 33 परीक्षा केंद्रों पर आज मंगलवार को दो पालियों में यूपीएसएसएससी की परीक्षा संपादित होगी। परीक्षा केंद्रों को 17 सेक्टरों में बांटा गया है। 17 सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ प्रत्येक केंद्र पर पुलिस फोर्स के साथ स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में परीक्षा संपन्न होगी। परीक्षा के लिए 15 हजार से ऊपर परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस को भी जगह-जगह तैनात किया गया है। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, सार्वजनिक चौराहे-तिराहों पर भी पुलिस बल मौजूद रहेगा। अन्य जनपदों से यात्रियों को लाने के लिए रोडवेज विभाग ने भी तैयारियां की हैं।
विज्ञापन

बता दें कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) द्वारा आज शहर के 33 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2021 का आयोजन किया जाएगा। पहली पाली सुबह दस से 12 और दूसरी पाली दोपहर में तीन से पांच बजे तक आयोजित होगी। इस परीक्षा के लिए प्रत्येक पाली में 15538 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा को संपन्न कराने के लिए 17 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 33 स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड की निगरानी शुरू हो गई है। इसके अलावा चौराहों, तिराहों पर भी पुलिस फोर्स मौजूद रहेगा। दोनों पालियों के समाप्त होने पर भीड़ की संभावना को देखते हुए शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात पुलिस को तैनात किया गया है। वहीं आगरा, मथुरा, एटा, कासगंज, हाथरस, बुलंदशहर से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए सोमवार देर शाम तक बसें भेज दी गई थीं। जो सुबह चार बजे से परीक्षार्थियो को लाने में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें