फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पुल के नीचे गोकशी के अंदेशा पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सासनीगेट क्षेत्र में मथुरा रोड हाईवे पुल के नीचे अवैध रूप से पशु कट्टी की सूचना पर पहुंचे युवा भाजपा नेताओं ने रविवार शाम गोकशी का अंदेशा जताकर हंगामा किया। पुलिस की ओर से मिले उचित आश्वासन पर ही वे वहां से गए। मामले में छात्र नेता हर्षद हिंदू की ओर से थाने में तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन

शाम को छात्र नेता हर्षद हिंदू, गोरक्षा प्रमुख जुबिन, कन्हैया श्रीवास्तव, अरुण महादेव आदि को रविवार शाम मथुरा हाईवे पुल के नीचे गोकशी की खबर मिली। जब वे वहां पहुंचे तो पाया कि कार सवार कुछ लोग पशुओं की कट्टी खुले में कर रहे थे। उन्हें देख आरोपी कार में सवार होकर भाग गए। मौके पर छुरे आदि के अलावा मृत पशुओं के अवशेष, खाल, जानवरों के भ्रूण आदि वहां पड़े रह गए।
जिन्हें देखकर गोकशी का अंदेशा व्यक्त किया जा रहा था। खबर पर मडराक व सासनी गेट पुलिस पहुंच गई। पुलिस के सामने उन्होंने हंगामा करते हुए नाराजगी जताई। बाद में पशु चिकित्सक को बुलाकर सैंपल संकलित कराए गए और अवशेषों को वहीं दफन करवा दिया गया।
विज्ञापन

इस मामले में सासनी गेट में हर्षद हिंदू की ओर से तहरीर दी गई है। इंस्पेक्टर सासनी गेट के अनुसार मामले में जांच की जा रही है। पशु चिकित्सक की रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें