फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: शाहजमाल कब्रिस्तान में मिट्टी डालने पर हंगामा, पुलिस से नोकझोंक

Mon, 24 Feb 2025 01:27 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

शाहजमाल कब्रिस्तान में नगर निगम के चार डंफर मिट्टी डालकर चले गए। कब्रिस्तान के मुतवल्ली मुईन ने कहा कि मिट्टी से कुछ कब्र भी खराब हो रही हैं। जिसके बाद पुलिस ने मिट्टी को हटवा दिया। भाजपाइयों को सूचना मिली की कब्रिस्तान में मिट्टी डालकर रास्ते को अवरुद्ध किया जा रहा है। विरोध में भाजपाई थाना देहली गेट पहुंच गए।
विज्ञापन
थाना देहली गेट में कब्रिस्तान व मरघट को लेकर सीओ से वार्ता करते भाजपा के पदाधिकारी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना देहलीगेट क्षेत्र के शाहजमाल कब्रिस्तान में मिट्टी डालने पर 23 फरवरी को विवाद हो गया। मिट्टी डालकर कब्रों को नुकसान पहुंचाने के आरोप पर भाजपाई विरोध जताने थाने पहुंच गए। उन्होंने मुतवल्ली पर झूठी सूचना फैलाने को लेकर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान उनकी देहलीगेट इंस्पेक्टर से नोकझोंक हो गई। पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत कराया।

विज्ञापन


24 फरवरी तड़के शाहजमाल स्थित कब्रिस्तान में नगर निगम के चार डंफर मिट्टी डालकर चले गए। कब्रिस्तान के मुतवल्ली मुईन ने कहा कि मिट्टी से कुछ कब्र भी खराब हो रही हैं। जिसके बाद पुलिस ने मिट्टी को हटवा दिया। इधर, भाजपाइयों को सूचना मिली की कब्रिस्तान में मिट्टी डालकर रास्ते को अवरुद्ध किया जा रहा है। विरोध में भाजपाई देर शाम थाना देहली गेट पहुंच गए और कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा करने लगे। हंगामे की खबर पर एएसपी मयंक पाठक पहुंचे। उन्होंने कार्रवाई कराने का भरोसा दिया।

भाजपा युवा मोर्चा के महानगर मंत्री हर्षद हिंदू ने कहा है कि मुतवल्ली मुईन सार्वजनिक भूमि को अवैध कब्रिस्तान बनाकर उस जगह पर अवैध निर्माण कराकर शहर का माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। मामले में पहले भी मुकदमा दर्ज कराया गया था। लेकिन, पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। मौके पर पूर्व महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, जितेंद्र जीतू, यतेंद्र वाईके, संजू बजाज, संजय शर्मा, राकेश सहाय, बंटी सरदार आदि मौजूद रहे।

शाहजमाल कब्रिस्तान में मिट्टी डालने से कब्रों को नुकसान होने की बात मुतवल्ली ने पुलिस को दी गई थी। इसके बाद मिट्टी को हटवा दिया था। मामले में लगाए गए आरोपों की जांच कराई जाएगी। - मयंक पाठक, एएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें