सुबह लोग जब घूमने निकले तो देखा कि किसी ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी है। पता चला कि तड़के इलाके का एक युवक यह हरकत करके गया है। कुछ ही देर में भीड़ जमा हो गई।
अलीगढ़ में बन्नादेवी क्षेत्र के मसूदाबाद बस स्टैंड के पास में लगी डॉ. बीआर आंबेडकर की प्रतिमा 12 जुलाई तड़के एक युवक ने क्षतिग्रस्त कर दी। सुबह यह खबर जैसे ही अनुयायियों तक पहुंची तो काफी संख्या में एकत्र हो गए। आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। साथ ही, नई प्रतिमा स्थापित कराई गई, तब जाकर हंगामा शांत हुआ।
विज्ञापन
सुबह लोग जब घूमने निकले तो देखा कि किसी ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी है। पता चला कि तड़के इलाके का एक युवक यह हरकत करके गया है। कुछ ही देर में भीड़ जमा हो गई। सूचना पर आजाद समाज पार्टी व बसपा के कार्यकर्ता पहुंच गए। सभी ने गिरफ्तारी व कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करते हुए धरना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया।
पहले तो वहां नई प्रतिमा स्थापित कराई। इसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी हुई। इस सूचना पर सीओ व एसीएम भी पहुंच गए थे। सीओ द्वितीय राकेश सिसौदिया के अनुसार, तुलसी प्रसाद की ओर से आरोपी गोपाल निवासी मसूदाबाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।