फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: 29 जून को अलीगढ़ आ रहे हैं मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, इन जगहों का करेंगे निरीक्षण

Fri, 28 Jun 2024 02:28 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य, स्मार्ट सिटी के अंतर्गत जवाहर पार्क, कल्याण सिंह हेबिटेट सेंटर, स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स, अचल ताल के सौन्दर्यीकरण आदि कार्यों का निरीक्षण और समीक्षा करेंगे। 
विज्ञापन
मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश शासन के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र 29 जून को अलीगढ़ आ रहे हैं। वह राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के साथ अन्य निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर स्थानीय समीक्षा करेंगे।

विज्ञापन


प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र 29 जून को सुबह आठ बजे दिल्ली से अलीगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे। 11 बजे तक वह अलीगढ़ पहुंच जाएंगे। वह राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य, स्मार्ट सिटी के अंतर्गत जवाहर पार्क, कल्याण सिंह हेबिटेट सेंटर, स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स, अचल ताल के सौन्दर्यीकरण आदि कार्यों का निरीक्षण और समीक्षा करेंगे। 

अलीगढ़ में ही वह रात्रि विश्राम करेंगे। तदोपरांत 30 जून को सुबह लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्य सचिव के अलीगढ़ आगमन को लेकर अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दीं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें