फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड ः अब दो घंटे ज्यादा उत्तर पुस्तिकाएं जांचेंगे परीक्षक

Sat, 24 Mar 2018 02:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़
विज्ञापन
नौरंगीलाल इंटर कॉलेज में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्याकंन करते शिक्षक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन को सात दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी भी आधे से ज्यादा परीक्षक ड्यूटी पर नहीं आए हैं। अधिकारियों ने समय से कॉपियां का मूल्यांकन पूरा कराने के लिए अब दो घंटे का समय बढ़ा दिया है। साथ ही रिटायर्ड और अन्य शिक्षकों को इस काम पर लगाया जा रहा है। शुक्रवार को पांचों केंद्रों पर 89,272 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। 
विज्ञापन


यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन सात दिन पहले शुरू हुआ था और माध्यमिक शिक्षा परिषद ने निर्देश दिए थे कि 15 दिन के अंदर मूल्यांकन का काम पूरा किया जाए, लेकिन अभी तक आधे से ज्यादा परीक्षक आए ही नहीं हैं और कुल उत्तर पुस्तिकाओं में से अभी आधी उत्तर पुस्तिकाएं भी नहीं जंची हैं। यहां 12,40,074 कॉपियां जांची जानी हैं, जबकि यहां अभी तक 454599 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गई हैं।

जिले में उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 3816 परीक्षक व 391 डीएचई तैनात किए गए थे। इसमें से 2198 परीक्षक व 131 डीएचई अभी तक गैरहाजिर चल रहे हैं। इसी स्थिति को देखते हुए डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा व एडीआईओएस डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से कहा है कि वह अपने यहां से रिटायर्ड हुए शिक्षकोें व उन शिक्षकों, जोकि परीक्षक नहीं बनाए गए थे, उन्हें भी मूल्यांकन केंद्रों पर कॉपियां जांचने के लिए भेजें।
विज्ञापन


एडीआईओएस डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि अब कॉपियां जांचने का समय दो घंटे बढ़ा दिया गया है। परीक्षक सुबह 9 बजे से शाम छह बजे तक कॉपियां जांचेंगे। इधर, गुरुवार को जेडी माध्यमिक शिक्षा जेके मलिक ने एसएमबी इंटर कॉलेज पर निरीक्षण कर मूल्यांकन का काम देखा और कॉलेज के प्रधानाचार्य केके शर्मा से पूरी स्थिति जानी। उन्होंने मूल्यांकन के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।

भगवान का वास्ता देकर पास करने की गुहार लगा रहे परीक्षार्थी 
यूपी बोर्ड परीक्षा में मूल्यांकन के दौरान कुछ कॉपियों में जहां नोट निकल रहे हैं तो परीक्षार्थियों ने अपनी कॉपियोें में भजन, रामायण की चौपाई और हनुमान चालीसा तक लिखे हैं। काफी कॉपियों में परीक्षकों को प्रश्न के स्थान पर प्रश्न ही लिखा मिल रहा है। कुछ उत्तर पुस्तिकाओं पर तो परीक्षार्थियों ने कुछ लिखा ही नहीं है। जिले के पांच परीक्षा केंद्रोें पर यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन जारी है। एक कॉपी पर परीक्षार्थी ने  परीक्षक से गुहार की है कि सर योगी जी ने इस बार नकल नहीं होेने दी, अब आप पर ही सब कुछ निर्भर है। सर, प्लीज पास जरूर कर देना। कुछ कॉपियों पर परीक्षकों को पास करने के लिए भगवान का वास्ता दिया गया है। कई कॉपियों पर भजन लिखे मिले हैं तो कुछ पर हनुमान चालीसा भी परीक्षकोें को लिखा मिला है। और तो और प्रश्नों को हल करने के बजाय काफी कॉपियों पर तो इन्हें ही उतार दिया गया है। 
विज्ञापन


कई कॉपियों में नोट भी निकल रहे हैं। परीक्षक इनसे आपस में इनसे अपनी टी पार्टी कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें