फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हे राम.. अपने ही स्टाफ से वसूल लिए हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


मलखान सिंह जिला चिकित्सालय में तैनात एक कर्मचारी की मां से मेडिकल कॉलेज में मरीज को रेफर करने के नाम पर जिला अस्पताल के ही एक फार्मेसिस्ट ने एक हजार रुपये ले लिए। बाद में जब इस बात को लेकर हंगामा हुआ तो वह पैसे वापस कराए गए। पूरे मामले से सीएमएस डॉ. रामकिशन को अवगत कराया गया। इसके बाद ही मामले का पटाक्षेप हुआ।

जिला अस्पताल में कार्यरत एक कर्मचारी की मां एक मरीज को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाईं। यहां पर तैनात एक बाल रोग विशेषज्ञ के इशारे पर फार्मेसिस्ट ने मेडिकल कॉलेज में रेफर करने के नाम पर कर्मचारी की मां से एक हजार रुपये ले लिए।
विज्ञापन


यह बात कर्मचारी की मां ने कर्मचारी को बतायी। उसने यह बात भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री राजेंद्र वार्ष्णेय चीफ को बतायी। जिसके बाद वह अन्य भाजपा नेताओें के साथ जिला अस्पताल पहुंचे और संबंधित फार्मेसिस्ट व डाक्टर को जमकर फटकार लगायी। साथ ही पूरी बात अस्पताल के सीएमएस डॉ. रामकिशन को भी बतायी।

कर्मचारी ने इस बात की दलील दी कि जब उसके परिवार के साथ ही इस तरह का व्यवहार हो रहा है तो आम मरीजों के साथ क्या हाल होता होगा इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।

इसी मौके पर हड्डी रोग विभाग में भी ऐसी ही घटनाएं होने की बात कही गई। एक के बाद एक मामले खुलने पर कर्मचारी की मां को पैसा वापस किए गए। राजेंद्र वार्ष्णेय चीफ ने बताया कि उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री के साफ एलान के बाद वह अस्पताल के कुछ भ्रष्ट कर्मियों रंगे हाथों पकड़वाने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


शासन की मंशा के विपरीत यह काम है। इस तरह का कोई भी प्रकरण सामने आएगा तो उसमें कार्यवाही की जाएगी, मेरे रहते हुए अस्पताल की छवि खराब नहीं होगी।
- डॉ. रामकिशन , सीएमएस

विधायक की सिफारिश के बाद भी आपरेशन नहीं
जिला अस्पताल में शहर विधायक संजीव राजा की सिफारिश के बाद भर्ती हुए एक ड्राइक्लीनर चिरंजी सिंह, दो महिलाएं कृष्णा और शिव देवी का पिछले आठ दिन भर्ती होनेे के बाद आपरेशन नहीं हुआ है। यहां पर उन्हें रोजाना आज कल आज कल कहकर टरकाया जा रहा है। पीड़ितों का कहना है कि जब विधायक की सिफारिश के बाद यह हाल है तो आम मरीजों के साथ यहां पर क्या होता होगा, अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें