फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सड़क दुर्घटना में चाचा भतीजे की मौत, एक भाई गंभीर घायल

विज्ञापन
संजू का फाइल फोटो। - फोटो : Samvad
विज्ञापन
कस्बा के गांव रूपनगर निवासी चाचा-भतीजे की बुलंदशहर के कस्बा जहांगीरपुर के समीप सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका उपचार जारी है।
विज्ञापन




संजय उर्फ संजू उम्र 35 वर्ष पुत्र श्यामलाल शर्मा अपने भतीजे बिट्टू उर्फ विक्की उम्र 18 वर्ष पुत्र राजाराम शर्मा के साथ बाइक पर अपने दूसरे भतीजे बंटी उम्र 26 वर्ष को लाने के लिए जहांगीरपुर गए थे। बंटी राजस्थान में किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता है। छुट्टी होने पर गांव आ रहा था। लेट हो जाने के चलते दोनों चाचा भतीजे उसे जहांगीरपुर से लेने के लिए गए थे।



लौटते समय जैसे ही तीनों जहांगीरपुर से निकल ही थे कि अचानक एक मैक्स गाड़ी ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे संजय उर्फ संजू व विक्की उर्फ बिट्टू की मौके पर ही मौत हो गई तथा बंटी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस व राहगीरों ने तीनों को खुर्जा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने संजू तथा बिट्टू को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन




बंटी को अलीगढ़ के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। जैसे ही जानकारी गांव में पहुंची सभी परिजन अस्पताल पहुंच गए। विक्की व बंटी दोनों भाइयों की अभी शादी नहीं हुई है। चाचा संजू ने अपने पीछे दो बेटी महक व प्रिया तथा दो बेटे ललित व कुलदीप को छोड़ गए। पत्नी चंदा देवी व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें