थाना क्षेत्र में नानऊ नहर पुल के पास सोमवार की देर शाम एक बाइक पर सवार दो युवकों को कार ने रौद दिया। जिससे उनकी बाइक छतिग्रस्त हो गई। तथा बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है।
पिलखना पुलिस चौकी इंचार्ज शनि पवार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि सोमवार की शाम गांव नानऊ निवासी वीरेंद्र पुत्र रामपाल सिंह नगला रिसालदार निवासी गोल्डी पुत्र श्रीपाल के साथ बाइक द्वारा नानऊ बाजार से कुछ सामान खरीदने जा रहे थे। इसी दौरान रात समय करीब आठ बजे बाइक सवार दोनों युवक नानऊ पर बने हाईवे के अंडर पास से निकले तभी अकराबाद की ओर से आ रही एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी।
जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों से मिली घटना की सूचना पर पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए अकराबाद सीएचसी भेजा गया। जहां से घायलों को जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।