फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, दो की मौत, परिवारों में छाया मातम

Sun, 03 Mar 2024 04:37 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ में दादों के गांव ककराली निवासी युवक भाई के साले के साथ बाइक पर सवार होकर अपनी ननिहाल गया था। लौटते समय सोरों के सहावर रोड पर गांव महमूदपुर के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों  युवकों की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक गजेंद्र यादव और हिरदेश यादव - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युवक अपने भाई के साले के साथ बाइक पर ननिहाल के लिए जा रहा था। रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। सीएचसी पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन


अलीगढ़ में दादों के गांव ककराली निवासी 20 वर्षीय हिरदेश यादव पुत्र गिरीश कुमार भाई के साले जिला कासगंज थाना सोरों के गांव तकुआवर निवासी 24 वर्षीय गजेंद्र यादव के साथ बाइक पर सवार होकर अपनी कासगंज के खातेफरीदपुर स्थित ननिहाल गया था। 2 मार्च को देर शाम लौटते समय सोरों के सहावर रोड पर गांव महमूदपुर के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। 

टक्कर से दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सोरों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां डॉक्टरों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों के शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। मृतक हिरदेश यादव तीन भाइयों में सबसे छोटा था। युवक की मौत से घर में मातम छा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें