फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: किसानों के अरमानों पर फिरा पानी, ओले और बारिश से बिछी गेहूं की फसल

Sun, 03 Mar 2024 05:59 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

तहसील इगलास क्षेत्र के गोरई, बेसवां, गौंडा, हस्तपुर आदि समेत कई गांवों में बारिश के साथ ओलावृष्टि होने से गेहूं के साथ चली तेज हवाओं से खेतों में खड़ी गेहूं, जौ एवं सरसों की फसल गिर पड़ी। हरदुआगंज, अकराबाद, मडराक, गभाना, खैर, बरला आदि इलाकों में भी तेज हवाओं के साथ बारिश होने से खेतों में खड़ी फसलें बिछ गई। 
विज्ञापन
आगरा रोड पर बारिश के बाद बिछी गेंहू की फसल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में पिछले कई दिनों से आ रहे बदलाव के चलते 1 मार्च रात व 2 मार्च सुबह जिले भर में तेज हवाओं एवं ओलावृष्टि के साथ हुई बारिश से गेहूं, जौ एवं सरसों की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। गेहूं की फसल तो खेतों में पूरी तरह से बिछ गई। आलू की खेतों में खड़ी फसल के अलावा आम की फसल को भी बारिश से नुकसान हुआ है। ईंट भट्टों पर भी पथी हुई कच्ची ईंटों को नुकसान पहुंचा है। 

विज्ञापन


गभाना, खैर, इगलास तहसील क्षेत्र में सर्वाधिक फसलों को नुकसान होने की संभावना है। हालांकि प्रशासन का दावा है कि बारिश से करीब आठ - दस फीसद तक गेहूं, सरसों व कुछ स्थानों पर आलू की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। तहसील इगलास क्षेत्र के गोरई, बेसवां, गौंडा, हस्तपुर आदि समेत कई गांवों में बारिश के साथ ओलावृष्टि होने से गेहूं के साथ चली तेज हवाओं से खेतों में खड़ी गेहूं, जौ एवं सरसों की फसल गिर पड़ी। हरदुआगंज, अकराबाद, मडराक, गभाना, खैर, बरला आदि इलाकों में भी तेज हवाओं के साथ बारिश होने से खेतों में खड़ी फसलें बिछ गई। 

आलू की फसलों पर विपरीत असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। ओले गिरने से गेहूं के अलावा सब्जी की फसल को भी काफी नुकसान पहुंचा है। ओलावृष्टि होने से आम के बौर गिरने से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। जिला कृषि अधिकारी अमित जायसवाल ने बताया कि जिले में तहसील कोल में आठ, अतरौली में तीन, खैर में दो, इगलास में 12, गभाना में दो मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। 
विज्ञापन


अफसरों ने लिया जायजा 
बारिश एवं ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का 2 मार्च को एडीएम वित्त एवं राजस्व मीनू राणा ने उप निदेशक कृषि यशराज सिंह, जिला कृषि अधिकारी अमित जायसवाल, एसडीएम गभाना हीरालाल सैनी आदि के साथ गभाना क्षेत्र के सोमना, गभाना के आस-पास के कई गांवों में जाकर फसलों को हुए नुकसान का जायजा लिया। एडीएम वित्त एवं राजस्व मीनू राणा ने बताया कि फसलों को आठ से दस फीसद तक नुकसान हुआ है। कई स्थानों पर गेहूं की फसल हवा चलने से गिर गई है। उन्होंने बताया कि जिले भर में फसलों को हुए नुकसान का सर्वे कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें