फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ट्रेन में सर्दी में उपलों पर हाथ सेंकते दो युवक पकड़े, रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

Thu, 04 Jan 2024 10:29 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

टूंडला कंट्रोलर ने सिलचर से नई दिल्ली जा रही पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति गाड़ी संख्या 14037 में दो व्यक्तियों द्वारा गाड़ी में उपलों (कंडे) के जरिए आग जलाकर बैठने की जानकारी दी गई। गाड़ी में तैनात एस्कॉर्ट पार्टी राम रतन को मोबाइल पर जानकारी देकर दोनों को चमरोला स्टेशन पर पकड़ लिया। 
विज्ञापन
उपले - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिलचर से नई दिल्ली जा रही पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति गाड़ी में कड़ाके की सर्दी से बचाव को उपलों में आग जलाकर हाथ सेंकते दो यात्रियों को आरपीएफ के एस्कॉर्ट ने दबोच लिया। दोनों के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन


आरपीएफ पोस्ट कमांडर राजीव वर्मा ने बताया कि टूंडला कंट्रोलर ने सिलचर से नई दिल्ली जा रही पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति गाड़ी संख्या 14037 में दो व्यक्तियों द्वारा गाड़ी में उपलों (कंडे) के जरिए आग जलाकर बैठने की जानकारी दी गई। गाड़ी में तैनात एस्कॉर्ट पार्टी राम रतन को मोबाइल पर जानकारी देकर दोनों को चमरोला स्टेशन पर पकड़ लिया। 

इस मामले में चूंकि कोच में सवार छात्रों का कोई दोष नहीं था। लिहाजा सभी को कड़ी हिदायत देकर छोड़ दिया गया, जबकि रेलवे एक्ट के तहत चंदन एवं उसके साथी देवेंद्र सिंह निवासी जवाहर कॉलोनी ,सेक्टर 22 थाना-सारन जिला-फरीदाबाद, हरियाणा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें