फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: शादी से पहले बहनों को भाई छोड़ गया ब्यूटीपार्लर, वहां से हुआ उनका अपहरण, ऐसे किया पुलिस ने बरामद

Thu, 30 Nov 2023 11:32 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

भाई दो बहनों को तैयार होने के लिए ब्यूटी पार्लर पर छोड़कर शादी का सामान लेने गया। वहां से दोनों बहनों का अपहरण हो गया। देर रात दोनों बहनों को बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
अपहरण
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी की तैयारियों के लिए ब्यूटी पार्लर आई दो बहनों का दो युवकों ने बहला-फुसला कर अपहरण कर लिया। इन बहनों के भाई की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। सक्रियता दिखाते हुए पुलिस ने दोनों बहनों को बरामद कर लिया है। अब उन्हें 164 के बयान के लिए न्यायालय में पेश किया जाएगा। 

विज्ञापन


अलीगढ़ में थाना गोंड़ा क्षेत्र के एक गांव निवासी दो सगी बहने 29 नवंबर दोपहर अपने भाई के साथ ब्यूटी पार्लर आई थीं। इनमें से बड़ी बहन की 4 दिसंबर को शादी होनी है। शादी की तैयारियों के लिए ही दोनों बहनें दोपहर के समय ब्यूटी पार्लर आई थी। बहनों को वहां छोड़ने के बाद भाई बाजार से शादी की अन्य खरीददारी करने चला गया। इसी दौरान रवि पुत्र सुखवीर सिंह अपने एक अज्ञात साथी के साथ दोनों बहनों को बहला-फुसला कर अपहरण कर ले गया। 

घटना के संबंध में भाई की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसके साथ ही युवतियों की तलाश शुरू कर दी गई। देर रात्रि युवतियों को बरामद कर लिया गया। कोतवाल सुरेन्द्र कुमार पांडेय ने बताया कि दोनों युवतियों का डाक्टरी परीक्षण करा लिया गया है, 30 नवंबर को धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराने के बाद कोर्ट के आदेशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें