फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः एंबुलेंस के अभाव में रेफर नहीं हो सके दो गंभीर नवजात

विज्ञापन
एम्बुलेंस न मिलने पर ऑटो में मरीज को लेकर जाते परिजन। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
एंबुलेंस चालकों की हड़ताल से गंभीर मरीजों की जिंदगी खतरे में है। मोहनलाल गौतम महिला चिकित्सालय के एनएससीयू से दो गंभीर नवजात एंबुलेंस के अभाव में जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर नहीं हो सके। वहीं, प्रसव के लिए आने और प्रसव बाद घर जाने वाली महिलाओं की मुश्किलें बढ़ गई हैं। परिजन उन्हें ऑटो या निजी साधनों से लेकर जा रहे हैं।
विज्ञापन

जनपद के एंबुलेंस चालक (एएलएस, 102 और 108) सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इससे गंभीर मरीजों की जिंदगी खतरे में है। मोहनलाल गौतम महिला चिकित्सालय स्थित एसएनसीयू में भर्ती दो गंभीर नवजात को एंबुलेंस के अभाव में जेएन मेडिकल कॉलेज में रेफर नहीं किया जा सका। हड़ताल से सबसे अधिक दिक्कत प्रसव के लिए अस्पताल में आने एवं प्रसव के बाद घर जाने वाली महिलाओं को है। जनपद में हर रोज करीब 200 से अधिक महिलाएं प्रसव के लिए विभिन्न अस्पतालों में एंबुलेंस से आती हैं और प्रसव के बाद घर लौटती है। हड़ताल के कारण ऐसी महिलाओं एवं उनके तीमारदारों की परेशानी बढ़ गई है। एंबुलेंस में प्रशिक्षित कर्मी के साथ ही जरूरी उपकरण भी होतेे है, जो इमरजेंसी में काम आते हैं। लेकिन एंबुलेंस के अभाव में तीमारदार महिलाओं को ऑटो या निजी वाहन से लेकर आ रहे हैं।
जेएन मेडिकल कॉलेज, मोहनलाल गौतम महिला चिकित्सालय, मलखान सिंह जिला चिकित्सालय एवं पं. दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय में मरीज निजी एंबुलेंस, ऑटो या अन्य निजी वाहनों से पहुंच रहे हैं। अतरौली, खैर, इगलास, छर्रा सहित दूर-दराज के मरीजों को ज्यादा दिक्कत हो रही है। मोहनलाल गौतम महिला चिकित्सालय के प्रभारी सीएमएस डॉ. तैय्यब ने बताया कि एंबुलेंस के अभाव में एसएनसीयू से दो गंभीर नवजात जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर नहीं हो सके। प्रसव के लिए आने एवं प्रसव के बाद घर जाने वाली महिलाओं को भी दिक्कत है। लोग दूसरे साधनों से आ-जा रहे हैं।
विज्ञापन

केस-1: प्रसव पीड़ा से जूझ रही गडराना की चांदनी एंबुलेंस के अभाव में ऑटो से मोहनलाल गौतम महिला चिकित्सालय पहुंची। इस क्त्रस्म में उनको काफी परेशानी हुई। परिजनों ने बताया कि 102 पर फोन किया तो बताया गया कि ज्यादा समय लगेगा।
केस-2 : शाहजमाल की गर्भवती महिला फिरदौस को लेकर परिजन महिला चिकित्सालय पहुंचे। परिजनों का कहना है कि अस्पताल से मरीज को जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। एंबुलेंस के अभाव में परिजन मरीज को ऑटो से ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें