फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Police Recruitment Exam: खाकी पहनने की चाहत, अलीगढ़ जेल में बंद फिरोजाबाद-चंडौस के दो बंदियों ने दी परीक्षा

Sat, 31 Aug 2024 11:51 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

दोनों को अदालत के आदेश पर पुलिस अभिरक्षा में परीक्षा देने भेजा गया था। देर शाम परीक्षा देकर दोनों जेल दाखिल कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
परीक्षा देकर केंद्र से निकलता बंदी - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस भर्ती परीक्षा में 31 अगस्त को अलीगढ़ जिला कारागार में निरुद्ध दो बंदी भी शामिल हुए। इन दोनों को कोर्ट के आदेश पर परीक्षा में शामिल होने के लिए पुलिस अभिरक्षा में भेजा गया। इस दौरान इनके एक हाथ में हथकड़ी थी, तो दूसरे के हाथ में कलम थी। दोनों को परीक्षा के बाद वापस देर शाम जेल में लाकर दाखिल कर दिया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

इन बंदियों में एक मूल रूप से चंडौस के गांव भवापुर का आकाश पुत्र प्रेम सिंह है। जो आपसी झगड़े में दर्ज हुए हमले के मुकदमे में चार मई को जेल भेजा गया था। इसी तरह फिरोजाबाद के नारखी के नारखी धोकला का विजय कुमार पुत्र पप्पू कोतवाली हाथरस के इसी वर्ष के अपहरण के मुकदमे में 24 अगस्त को जेल भेजा गया। जेल अधीक्षक बृजेंद्र यादव ने बताया कि दोनों को अदालत के आदेश पर पुलिस अभिरक्षा में परीक्षा देने भेजा गया था। देर शाम परीक्षा देकर दोनों जेल दाखिल कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें