फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दो डेंगू व एक मलेरिया का मरीज मिला, अस्पतालों में बुखार से पीड़ितों की कतार

Sat, 12 Oct 2024 12:48 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

धनीपुर मंडी के एक मरीज में मलेरिया की पुष्टि हुई है। वहीं, जवां सिकंदरपुर और जमालपुर में दो डेंगू के नए मरीज मिले हैं। इनके आसपास के इलाकों में दवा का छिड़काव कराया गया है।
विज्ञापन
ओपीडी में डॉक्टर से परामर्श लेने के लिए लगी मरीजों की लाइन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ जिले में 11 अक्टूबर को डेंगू के दो और मरीज मिले। अब इनकी संख्या 48 हो गई है। वहीं, मलेरिया का भी एक नया मरीज मिला। अब मलेरिया के मरीजों की कुल संख्या 24 है। इधर, 11 अक्टूबर को सरकारी अस्पतालों की ओपीडी आधे दिन संचालित हुई। इस दौरान दीनदयाल और जिला अस्पताल में करीब 3200 मरीजों ने चिकित्सकों से परामर्श लिया। इनमें अधिकतर वायरल बुखार, खांसी सहित डेंगू व मलेरिया के संदिग्ध मरीज थे।

विज्ञापन


दोनों अस्पतालों में करीब 300 से अधिक लोगों ने खून की जांच कराई। वहीं, बुखार, खांसी के करीब 250 से अधिक मरीज अस्पतालों में पहुंचे। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. जगवीर वर्मा ने बताया कि 12 बजे तक ओपीडी संचालित रहीं। इस दौरान 35 से अधिक अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे किए गए। अस्पताल में आने वाले अधिकतर मरीज वायरल बुखार, खांसी, सर्दी से ग्रस्त थे।

जवां सिकंदरपुर और जमालपुर में मिले डेंगू के मरीज 
11 अक्टूबर को डेंगू के दो व एक मलेरिया का एक नया मरीज मिला। सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी ने बताया कि धनीपुर मंडी के एक मरीज में मलेरिया की पुष्टि हुई है। वहीं, जवां सिकंदरपुर और जमालपुर में दो डेंगू के नए मरीज मिले हैं। इनके आसपास के इलाकों में दवा का छिड़काव कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें