फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: खेलते समय दो मासूम पानी से भरे टैंक में गिरे, बालक की हुई मौत, बालिका की हालत गंभीर

Mon, 15 Jun 2026 10:39 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

शौचालय के लिए अपने घर के बाहर टैंक (गटर) बनवाया था। करीब 10 फीट गहरे इस टैंक का अभी उपयोग शुरू नहीं हुआ था। यह खुला हुआ था और उसकी सीमेंटेड दीवारें मजबूत हो जाएं, इसलिए पानी भरवा रखा था।
विज्ञापन
मृतक तुलसीराम, विलाप करतीं महिलाएं - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में थाना पालीमुकीमपुर के गांव चंदियाना रामपुर में 14 जून की शाम घर के बाहर खेल रहे दो मासूम बच्चे गटर के लिए बनवाए गए पानी से भरे 10 फीट गहरे टैंक में गिर गए। हादसे में तुलसीराम (6) की मौत हो गई, जबकि नीतिका (5) की हालत बिगड़ गई, जिसका अलीगढ़ में इलाज कराया गया है।

विज्ञापन


गांव के मानिक के परिजनों ने बताया कि रविवार शाम करीब 7:00 बजे मानिक कुमार का पुत्र तुलसीराम (6) और पूरन की बेटी नीतिका (5) वर्ष घर के बाहर खेल रहे थे, जहां पास में ही बदन सिंह के दरवाजे के पास गटर के लिए बनवाए गए पानी से भरे टैंक में गिर गए। कुछ देर बाद पड़ोसी भंवरपाल की नजर पानी भरे टैंक में पड़े इन बच्चों पर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाया। परिजन सहित आसपास के लोग भागकर पहुंचे और दोनों बच्चों को टैंक से निकाला। दोनों बेहोश थे, जिन्हें परिजन तत्काल गांव हरदोई स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने तुलसीराम को मृत घोषित कर दिया। नीतिका की हालत गंभीर होने पर अलीगढ़ रेफर कर दिया। अलीगढ़ में उपचार के बाद नीतिका को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

तीन बच्चों में दूसरे नंबर का था तुलसी
परिजनों ने बताया कि मानिकराम तीन बच्चों में तुलसीराम दूसरे नंबर का था, उससे बड़ा एक भाई और एक छोटी बहन है, उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम के बिना ही परिजन ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना की जानकारी पर सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गिरीश यादव, उमेश यादव, बॉबी शर्मा, मनोज कुमार, सोनू शर्मा, रहीमुद्दीन ने पहुंचकर परिजन को सांत्वना दी।
विज्ञापन


शौचालय के लिए बनवाए टैंक में भरा था पानी
ग्रामीणों के अनुसार बदन सिंह ने शौचालय के लिए अपने घर के बाहर टैंक (गटर) बनवाया था। करीब 10 फीट गहरे इस टैंक का अभी उपयोग शुरू नहीं हुआ था। यह खुला हुआ था और उसकी सीमेंटेड दीवारें मजबूत हो जाएं, इसलिए पानी भरवा रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें