फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Alert: जल्दी घर पहुंचो अलीगढ़ वालों, दो घंटे में आने वाली है तेज आंधी, बिजली कड़कने के साथ होगी बारिश

Mon, 15 Jun 2026 03:47 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मौसम विभाग ने लोगों को खुले मैदान, खेत, ऊंचे पेड़ों और बिजली के खंभों के आसपास जाने से बचने की सलाह दी है। किसानों, राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है।
विज्ञापन
मौसम विभाग का अलर्ट - फोटो : X / @Indiametdept
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेज गर्मी के बीच मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने अलीगढ़ के लिए अगले दो घंटे का तात्कालिक अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन


अलर्ट के अनुसार, अगले 3 घंटों में अलीगढ़ जनपद में कुछ जगहों पर तेज़ आंधी-तूफान की संभावना है। हवा 60-80 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी। साथ ही बिजली कड़कने और मध्यम बारिश होने की बहुत संभावना है। 

मौसम विभाग ने लोगों को खुले मैदान, खेत, ऊंचे पेड़ों और बिजली के खंभों के आसपास जाने से बचने की सलाह दी है। किसानों, राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। तेज हवाओं के कारण कच्चे निर्माण, होर्डिंग्स और पेड़ों को भी नुकसान पहुंच सकता है। प्रशासन ने लोगों से मौसम बिगड़ने की स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर रहने और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बातों का रखें ख्याल

  • खराब मौसम में अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें। स्वयं और परिवार की सुरक्षा को प्राथमिकता दें। 
  • आंधी-तूफान में सभी विद्युत उपकरण बंद रखें।
  • यात्रा के दौरान सुरक्षित स्थान पर रुकें। 
  • टिन शेड, होर्डिंग्स, जर्जर भवनों, पेड़ों, मोबाइल टावर और बिजली के खंभों से दूरी बनाएं। 
  • धातु की वस्तुओं का उपयोग न करें और पेड़ों के नीचे शरण न लें। 
  • मौसम संबंधी अपडेट जानकारी के लिए आधिकारिक माध्यमों पर नजर रखें। 
  • आपात स्थिति के लिए दवाइयाँ और खाद्य सामग्री तैयार रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें