फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : बेसिक के ढाई लाख बच्चे पास, नए सत्र की चलेगी क्लास

विज्ञापन
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग के 2115 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व संविलियन स्कूलों में अध्ययनरत ढाई लाख बच्चे पास हो गए हैं। एक अप्रैल से शिक्षकों ने नए सत्र की कक्षाएं संचालित करना प्रारंभ किया। इसके साथ ही पहले दिन टीसी कटवाने और नवीन सत्र में दाखिले की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। दो से तीन दिनों के अंदर बच्चों का रिपोर्ट कार्ड उनके हाथों में पहुंचेगा।
विज्ञापन

31 जुलाई को बेसिक शिक्षा विभाग ने परीक्षा परिणाम जारी कर दिया था, जिसमें सभी 100 प्रतिशत छात्र-छात्राएं अगली कक्षा में प्रोन्नत हो गए हैं। एक अप्रैल से नए सत्र का शुभारंभ करके शिक्षकों ने विद्यार्थियों की टीसी काटना प्रारंभ किया। इसके साथ ही नवीन दाखिले भी शुरू कर दिए गए। बच्चों को नए सत्र के विषय समझाना प्रारंभ किया गया। प्राथमिक स्कूलों में कक्षा पांच और उच्च प्राथमिक स्कूलों में कक्षा आठ के बच्चे अब अन्य स्कूलों की तरफ रुख करेंगे। ऐसे में शिक्षकों ने इन बच्चों की सहूलियत पर खासा ध्यान दिया। बेसिक शिक्षा अधिकारी सतेंद्र कुमार ने बताया कि एक अप्रैल से स्कूलों में नया सत्र प्रारंभ हो गया है। दो से तीन दिन में रिपोर्ट कार्ड बच्चों तक पहुंच जाएगा। जिले में शत प्रतिशत बच्चे प्रोन्नत हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें