गांव नगौला के प्रवेश द्वार के सामने कोयले से भरा एक ट्रक पशुओं से भरे अन्य ट्रक को ओवरटैक करने के चक्कर में सामने से आ रहे केमिकल से भरे टैंकर से भिड़ गया। ट्रक और टैंकर की भीषण भिड़ंत के बाद वाहनों में आग लग गई। ट्रक-टैंकर की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई।
अलीगढ़ के अनूपशहर रोड स्थित जवां थाना अंतर्गत गांव नगौला पर एक ट्रक को ओवरटैक करने के चक्कर में ट्रक व टैंकर की भिड़ंत हो गई। आमने-सामने की भिड़ंत से दोनों वाहनों में आग लग गई। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। वहीं पशुओं से भरा ट्रक सड़क पर पलट गया, जिससे तीन भैंस की मौत हो गई।
विज्ञापन
गांव नगौला के प्रवेश द्वार के सामने 18 अप्रैल को कोयले से भरा एक ट्रक पशुओं से भरे अन्य ट्रक को ओवरटैक करने के चक्कर में सामने से आ रहे केमिकल से भरे टैंकर से भिड़ गया। ट्रक और टैंकर की भीषण भिड़ंत के बाद वाहनों में आग लग गई। सूचना पर पुलिस और दमकल की गाड़ियां पहुंचीं। घंटे भर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। ट्रक-टैंकर की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई, जिसमें से एक ट्रक चालक की झुलसने से हुई।
वहीं पर पशुओं से भरा ट्रक भी पलट गया। जिससे ट्रक में भरी तीन भैंस की मौत हो गई। एसपी ग्रामीण पलाश बंसल ने बताया कि तीन भारी वाहन की टक्कर में दो की मौत हुई है। तीन भैंस की भी जान गई है। तीनों वाहनों को सड़क से हटा कर आवागमन को सामान्य कर दिया गया है।