फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: उद्यमियों-व्यापारियों ने की मन की बात, बोले- व्यापारी आयोग का हो गठन

Thu, 18 Apr 2024 07:04 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में व्यापारियों ने अपने मन की बात की। उन्होंने कहा कि अलीगढ़ से दक्षिण भारत में कारोबार के सिलसिले में आने-जाने के लिए ट्रेन के साथ ही हवाई सेवा की सुविधा मिले, ताकि यहां के ताला व हार्डवेयर के कारोबार को पंख लग सके। उन्होंने न केवल दमदारी से अपने मुद्दों को रखा, बल्कि साफ कर दिया कि अनदेखी करने वालों को नहीं चुनेंगे।
विज्ञापन
अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम में व्यापारी और उद्यमी अपनी बात रखते हुए - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव में अलीगढ़ के उद्यमी और व्यापारी ऐसी सरकार चुनना चाहते हैं, जो जीएसटी की दरें कम करे और उनके हित में काम कर सके। 16 अप्रैल को तालानगरी स्थित अमर उजाला कार्यालय में हुए संवाद कार्यक्रम में उन्होंने अपने मन की बात की। व्यापारियों ने कहा कि वह चाहते हैं कि अलीगढ़ से दक्षिण भारत में कारोबार के सिलसिले में आने-जाने के लिए ट्रेन के साथ ही हवाई सेवा की सुविधा मिले, ताकि यहां के ताला व हार्डवेयर के कारोबार को पंख लग सके। उन्होंने न केवल दमदारी से अपने मुद्दों को रखा, बल्कि साफ कर दिया कि अनदेखी करने वालों को नहीं चुनेंगे।

विज्ञापन


व्यापारी कहिन

  • उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उप्र के जिलाध्यक्ष प्रदीप गंगा ने कहा कि ऐसा सांसद होना चाहिए, जो व्यापारियों के हित में बात करे। केंद्रीय व्यापारी आयोग का गठन होना चाहिए। नकद लेनदेन की सीमा 50 हजार से बढ़ाकर एक लाख रुपये तक बढ़ानी चाहिए। 
  • उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उप्र के प्रदेश उपाध्यक्ष विनय गुप्ता ने कहा कि जिले में रिंग रोड का काम पूर्ण होना चाहिए, जो 10 साल में पूरा नहीं हो सका है। दक्षिण भारत के लिए हवाई जहाज और ट्रेन सेवा शुरू होनी चाहिए, क्योंकि अलीगढ़ का दक्षिण भारत में काफी कारोबार होता है। 
  • उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उप्र के अलीगढ़ मंडलाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय ने कहा कि जीएसटी की दरें कम हो जाए तो छोटे-छोटे कारोबारी भी ईमानदारी से कर अदा देंगे। मिठाई कारोबार पर पांच के बजाय दो फीसदी जीएसटी होनी चाहिए। 
  • मिठाई कारोबारी शुभम गोयल ने कहा कि ऐसा सांसद चुना जाना चाहिए, जो सहजता से उपलब्ध हो सके। 
  • उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उप्र की महिला विंग की प्रदेश महामंत्री संगीता वार्ष्णेय ने कहा कि रेवड़ियां बंटने पर रोक लगनी चाहिए। ऑनलाइन प्लेटफार्म आने से छोटे कारोबारियों के कारोबार पर प्रभाव पड़ा है। 
  • उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उप्र के जिला महामंत्री ने कहा कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर सरकार का अंकुश होना चाहिए। जिला महामंत्री एमए खान गांधी ने कहा कि ऐसा सांसद चुना चाहिए, जो व्यापारी हित में संसद में आवाज बुलंद करे। 
  • उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उप्र के मंडलाध्यक्ष विष्णु भैयाजी ने कहा कि सरकार को व्यापारियों के बारे में सोचना चाहिए। जिस तरह किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाता है, उसी तरह व्यापारियों का कर्ज माफ होना चाहिए। व्यापारी भी अर्थदाता है। 
  • औद्योगिक चेतना समिति तालानगरी के अध्यक्ष उपेंद्र पांडेय ने कहा कि अलीगढ़ के कारोबारियों का नोएडा और दिल्ली तक कारोबार फैला है, लेकिन वहां तक पहुंचने में काफी समय खराब होता है। जट्टारी और खैर में हमेशा जाम लगा रहता है, इसलिए वहां बाईपास बने। व्यापारियों का जीवन बीमा होने के साथ पेंशन योजना भी बनानी होगी, क्योंकि देश की धुरी अर्थनीति पर निर्भर है। 
  • उद्यमी अरविंद कुमार गोयल ने कहा कि स्मार्ट सिटी पर जो काम होना चाहिए, वह नहीं हो पाया। जलभराव की समस्या विकराल है। सांसद को इन समस्याओं की जिम्मेदारी लेकर उसका समाधान कराना चाहिए। 
  • तालानगरी औद्योगिक विकास एसोसिएशन के मंत्री स्वदेश पंडित ने कहा कि बाजार में स्थिरता होनी चाहिए। व्यापारियों के टैक्स को रेवड़ियों की तरह नहीं बांटा जाना चाहिए। सांसद को पेंशन किस आधार पर मिल रही है, इस पर विचार की जरूरत है। 
  • तालानगरी औद्योगिक विकास एसोसिएशन के उपाध्यक्ष दाऊ दयाल गुप्ता ने कहा कि पहले मतदान फिर जलपान होना चाहिए। जीएसटी की दरें कम होनी चाहिए। व्यापारियों की समस्याओं का समाधान होना चाहिए। 
  • तालानगरी औद्योगिक विकास एसोसिएशन के अध्यक्ष नेकराम शर्मा ने कहा कि तालानगरी में 1380 प्लाट हैं, जो सबसे ज्यादा कर देते हैं। उद्यमी के हित में कानून बनना चाहिए। काम के लिए कुशल श्रमिक तैयार करने के लिए प्रशिक्षण केंद्र खोले जाएं। जीएसटी की दरें ज्यादा हैं, वह कम होनी चाहिए।


ये हैं मांगे

  • केंद्रीय व्यापारी आयोग का गठन
  • जीएसटी की दरें कम की जाए 
  • दक्षिण भारत के लिए हवाई जहाज व ट्रेन सेवा शुरू हो
  • जट्टारी व खैर मार्ग पर जाम से मुक्ति मिले
  • प्रशिक्षण केंद्र बना कर कुशल कामगारों को तैयार करें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें