फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः मीनाक्षी पुल से गिरा ट्रक, लगा जाम

विज्ञापन
केले से लदा ट्रक मिनाक्षी पुल से पलटा। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
महानगर के सिविल लाइंस क्षेत्र में मीनाक्षी पुल पर शुक्रवार तड़के अनियंत्रित ट्रक रेलिंग तोड़ते हुए सर्विस रोड पर गिर गया। इस दौरान चालक जख्मी हो गया और दिन में काफी देर तक आसपास जाम लगा रहा। बाद में क्रेन की मदद से ट्रक को हटवाया गया।
विज्ञापन

वाकया शुक्रवार तड़के करीब चार बजे का बताया गया है। राजस्थान के धौलपुर से केले से लदा ट्रक मीनाक्षी पुल से रामघाट रोड पर आ रहा था। तभी अचानक चालक को झपकी आने के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए मीनाक्षी सिनेमा साइड वाले सर्विस रोड पर पलट गया। इस दौरान लोगों ने किसी तरह चालक को बाहर निकाला और जख्मी हालत में जिला अस्पताल भेजा। इस दौरान सर्विस रोड पर यातायात बाधित हुआ और डायवर्जन के चलते पुल पर भी दोपहर तक जाम लगा रहा। शाम के समय किसी तरह क्रेन की मदद से ट्रक को हटवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें