फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Good News: वैष्णो देवी जाने को फिर बढ़ा रुझान, एक सप्ताह में ही 330 से अधिक ने ट्रेनों में कराया रिजर्वेशन

Sat, 31 May 2025 12:24 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पहलगाम में आतंकी हमले की घटना के बाद असुरक्षा की भावना के चलते यात्रियों ने ट्रेनों में अपने रिजर्वेशन निरस्त कराना शुरू कर दिया था। अब फिर से रिजर्वेशन शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
वैष्णो देवी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहलगाम आतंकी हमले के बाद माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने के प्रति कम हुआ यात्रियों का रुझान फिर बढ़ गया है। एक सप्ताह में ही अलीगढ़ से जम्मू जाने के लिए 330 से अधिक यात्रियों ने ट्रेनों में रिजर्वेशन कराकर अपनी सीट बुक कराई है।

विज्ञापन


पहलगाम में आतंकी हमले की घटना के बाद असुरक्षा की भावना के चलते यात्रियों ने ट्रेनों में अपने रिजर्वेशन निरस्त कराना शुरू कर दिया था। अलीगढ़ से जम्मू के लिए जम्मू तवी एक्सप्रेस और उधमपुर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें जाती हैं। जम्मू जा रहे श्यामनगर के संजय कुमार ने बताया कि अब देश का माहाैल सामान्य हो गया है। ऐसे में माता रानी के दर्शन के लिए परिवार के साथ जा रहे हैं।

जनकपुरी के विनय कश्यप ने बताया कि दोस्तों के साथ माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रहे हैं। पिछले दिनों आतंकी घटना के बाद परिजनों ने जाने से मना कर दिया है। तब टिकट रद्द करा दिए थे। अब माता रानी ने बुलावा भेजा है तो दर्शन के लिए जरूर जाएंगे। रेलवे रिजर्वेशन काउंटर के प्रभारी गोविंद कुमार ने बताया कि हालात सामान्य होने के बाद अब जम्मू-कश्मीर, वैष्णों देवी दर्शन को जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें