सुशील यादव नाम के व्यक्ति की फेसबुक आईडी से अलहदादपुर कांड को लेकर संघ, भाजपा, बजरंग दल-विहिप सरीखे संगठनों को लेकर अमर्यादित टिप्पणी की है। टिप्पणी में इन्हें दलाल बताया गया है।
अलीगढ़ के हरदुआगंज स्थित अलहदादपुर में मीट व्यापारियों पर हुई हमले की घटना को लेकर सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति ने भाजपा व संघ पर अमर्यादित टिप्पणी की है। इसे लेकर भाजयुमो महानगर उपाध्यक्ष अमित गोस्वामी की ओर से बन्नादेवी में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
यह मुकदमा कराते हुए भाजयुमो नेता अमित गोस्वामी ने कहा है कि वे 29 मई को किसी काम से तहसील कोल में गए थे। तभी उन्होंने सोशल मीडिया पर देखा कि सुशील यादव नाम के व्यक्ति की फेसबुक आईडी से अलहदादपुर कांड को लेकर संघ, भाजपा, बजरंग दल-विहिप सरीखे संगठनों को लेकर अमर्यादित टिप्पणी की है। टिप्पणी में इन्हें दलाल बताया गया है, जिससे इन संगठनों से जुड़े तमाम लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।
इस मामले में बन्नादेवी पुलिस ने आईटी की धाराओं में फेसबुक आईडी के नाम पर मुकदमा दर्ज किया है। सीओ द्वितीय राजीव द्विवेदी के अनुसार मामले में जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।