ओडीओपी प्रोडक्ट देखते चीफ सेक्रेटरी आरके तिवारी और यूपीडा के सीईओ अविनाश।
- फोटो : CITY OFFICE
नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में अलीगढ़ के ताला, हार्डवेयर एवं आर्टवेयर उत्पादों की सराहना के साथ-साथ ऑर्डर मिलने से उद्यमी उत्साहित हैं। फेयर 27 नवंबर तक चलेगा।
ट्रेड फेयर में अलीगढ़ के उद्यमी अखिलेश गुप्ता ने लॉक एवं पीतल की मूर्ति (आर्टवेयर) का स्टॉल लगाया है।
प्रदेश के मुख्य सचिव आरके तिवारी एवं यूपीडा के सीईओ अवनीश अवस्थी अखिल गुप्ता के स्टॉल पर पहुंचे और उत्पादों की सराहना की। अखिलेश गुप्ता ने बताया कि ट्रेड फेयर में अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। विभिन्न प्रदेशों के कारोबारी आ रहे हैं। ऑर्डर भी मिल रहे हैं। आने वाले समय में विदेशी बायर भी आने वाले हैं। तालानगरी के उद्यमी गौरव मित्तल ने भी ताला एवं हार्डवेयर उत्पादों का स्टॉल लगाया है। उद्यमी राजकुमार के स्टॉल पर पीतल की मूर्ति को प्रदर्शित किया गया है।