दो भाई अपनी बहन के यहां रात्रि लगभग आठ बजे बाइक से जा रहे थे। रास्ते में कस्बा छर्रा के अतरौली रोड़ स्थित चिंताहरण मंदिर के निकट सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। सड़क हादसे में एक की मौके पर मौत हो गई और दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
अलीगढ़ में छर्रा कस्बा के अतरौली रोड़ स्थित चिंताहरण मंदिर के पास ट्रैक्टर ने सामने से आ रहे बाइक में टक्कर मार दी। जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी और दूसरा घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने घायल की गंभीरावस्था को देखते हुए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
जनपद कासगंज के गांव नगला कलुआ निवासी 27 वर्षीय गंगा सिंह पुत्र सोपाली अपने रिश्ते के भाई राजकुमार पुत्र भूदेव के साथ अतरौली के गांव मढ़ोली निवासी अपनी बहन के यहां रात्रि लगभग आठ बजे बाइक से जा रहे थे। रास्ते में कस्बा छर्रा के अतरौली रोड़ स्थित चिंताहरण मंदिर के निकट सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी।
सड़क हादसे में गंगा सिंह की मौके पर मौत हो गई और राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर कोतवाली छर्रा पुलिस मौके पर पहुंच गई और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम हेतु भेजा। घायल को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा। वहां से डॉक्टरों ने घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाली पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया, ट्रैक्टर चालक भाग जाने में सफल रहा।