फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज और कल साप्ताहिक बंदी, सोमवार से खुलेंगे बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से लागू की गई दो दिवसीय साप्ताहिक बंदी शनिवार और रविवार तक लागू रहेगी। दो दिन बाजारों में सैनिटाइजेशन अभियान चलेगा। डीएम ने शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी किया। उन्होंने बताया कि साप्ताहिक बंदी में जनता के लिए सुबह 7 से 11 दूध, फल, सब्जी व किराना की दुकान खुलेंगी और शाम 4 से 7 बजे तक सिर्फ दूध, फल, सब्जी की दुकान खुलेंगी। क्षेत्रीय मजिस्ट्रेटों को बाजारों में थाना पुलिस के साथ निगरानी करनी होगी।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में हुई समीक्षा बैठक में डीएम चंद्रभूषण सिंह ने साप्ताहिक बंदी के संबंध में आदेश जारी करने के बाद कोविड की समीक्षा बैठक की। इस बैठक में कोरोना कंट्रोल रूम प्रभारी स्मृति गौतम ने डीएम को बताया कि जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों द्वारा अभी तक ओपीडी की सूची उपलब्ध नहीं कराई गई है, जिससे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र/सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ओपीडी की मॉनीटरिंग नहीं हो पा रही है। इस पर डीएम ने सीएमओ को निर्देश दिए कि सभी जिम्मेदारों से इस संबंध में स्पष्टीकरण लिया जाए। इसके अलावा डीएम ने सीएमओ को निर्देश दिए कि कोविड वैक्सीनेशन लगाने का कार्य लगातार जारी रहना चाहिए। निगरानी समिति के सदस्य जैसे स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, प्रधान, राशन डीलर, चौकीदार लोगों को कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें