फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी से परेशान परिवार ने लिखा ‘मकान बिकाऊ है’

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा के विजयगढ़ रोड स्थित मोहल्ला निवासी अनुसूचित जाति के परिवार ने अपने पड़ोसी से परेशान होकर दरवाजे पर ‘मकान बिकाऊ है’ लिख दिया। पीड़ित ने बृहस्पतिवार को एसएसपी कार्यालय जाकर मदद की गुहार लगाई है। एसएसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

पीड़िता सविता देवी पत्नी जसवंत सिंह ने बताया कि वह अनुसूचित जाति से हैं। उनका पति मजदूरी करता है। सविता का आरोप है कि मोहल्ले के यादव समाज के कुछ लोग उसके बच्चों व पति के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हैं। विरोध करने पर गाली गलौज व मारपीट करते हैं। कई बार थाने में शिकायत की है, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। इस कारण दरवाजे पर मकान बिकाऊ है लिखना पड़ा। बृहस्पतिवार को सरिता देवी ने पति व बच्चों के साथ एसएसपी कार्यालय जाकर मदद की गुहार लगाई है। एसएसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें