फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Crime: निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, गाजियाबाद से तीन दबोचे

Fri, 08 May 2026 05:04 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

इंस्टाग्राम के जरिए लोगों को ट्रेडिंग ग्रुप में जोड़कर पैसे दोगुने करने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को अलीगढ़ पुलिस ने गाजियाबाद से दबोच लिया। 
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का साइबर क्राइम थाना पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गाजियाबाद से गिरोह के तीन मुख्य सदस्यों को गिरफ्तार किया है। ये इंस्टाग्राम के जरिए लोगों को ट्रेडिंग ग्रुप में जोड़कर पैसे दोगुने करने का झांसा देकर ठगी करते थे। 

विज्ञापन


घटना का खुलासा तब हुआ जब 23 अप्रैल को एक पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि उसे उसकी इंस्टाग्राम आईडी के माध्यम से एक ट्रेडिंग ग्रुप में जोड़ा गया। आरोपियों ने उसे कम समय में पैसा डबल करने का लालच दिया और उसके खाते से बड़ी रकम ठग ली। प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार त्यागी के नेतृत्व में साइबर टीम ने तकनीकी जांच और सर्विलांस की मदद से गिरोह का पीछा किया। 

टीम ने गाजियाबाद से तीन आरोपियों को दबोच लिया। इसमें अनीस यादव (निवासी कानपुर देहात), दीपक (निवासी बुलंदशहर), रिंकू सिंह (निवासी हापुड़) शामिल हैं। ये सभी पेशेवर अपराधी हैं। इस गिरोह के खिलाफ उत्तर प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और केरल से कुल 13 शिकायतें पहले से दर्ज हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने इनके पास से एक लैपटॉप, सात एंड्रायड और 27 की-पैड फोन, 46 चेकबुक, पांच पासबुक और 13 एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। इनके पास से 27 विभिन्न फर्मों की स्टांप मोहरें, 55 क्यूआर कोड, तीन स्वाइप मशीन और एक पैन ड्राइव भी मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें