थाना गाँधीपार्क पुलिस ने क्रिमिनस इंटेलीजेंस विंग नगर, सर्विलांस टीम व आईसीसी ने 250 से अधिक सीसीटीवी फुटेज चेक करते हुए जनपद मुरादाबाद, मेरठ, हाथरस व कासगंज के इलाकों में एक दर्जन से अधिक दविश दी। दो शातिर चोर बबलू पठान पुत्र इनाम खाँ निवासी शाहकमाल रोड बस स्टैन्ड के पीछे थाना गाँधीपार्क व संजय उर्फ सज्जन पुत्र हजारीलाल निवासी नगला मान सिंह थाना गांधीपार्क अलीगढ़ को मय चोरी के सोने- चांदी के जेवरात 514.3 ग्राम सोना, 10.905 ग्राम चांदी, एक अमेरिकन डायमंड हार 33.600 ग्राम सफेद धातु व 39600 रुपये नगद सहित सिन्धौली मोड़ के पास स्थित खंडहर मकान से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त बबलू पठान हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। अभियुक्तगणों के विरुद्ध अलीगढ़ जनपद के विभिन्न थानों पर कई मुकदमे दर्ज हैं।
ऐसे दिया चोरी को अंजाम
घटना से दो दिन पहले शिवम मित्तल के बंद मकान की रैकी की गई। बाहर गेट पर ताला लगा हुआ था। मौका पाकर रात्रि समय करीब 1.15 बजे के आस पास मुख्य द्वार का ताला तोड़कर घर में घुस कर भू-तल पर बने कमरे का ताला तोड़कर झीने से प्रथम तल पर बने कमरों का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया । गहने-आभूषण, अन्य सामान व नकदी बैग में लेकर समय करीब 2.30 बजे मकान से निकलकर हाइवे पर एकांत में सिन्धौली मोड़ के पास स्थित खंडहर मकान में चोरी को माल को छिपा दिया। दोनों ऑटो से सूतमील चौराहे पहुंचे और मेरठ के लिए चले गए। वहां से मुरादाबाद में काशीराम कालोनी स्थित बबलू पठान के आवास पर पहुंचे। बबलू पठान अपने आवास पर रुक गया तथा दूसरा अभियुक्त संजय उर्फ सज्जन वापस अलीगढ़ आ गया । दोनों अभियुक्त चोरी के माल को ठिकाने लगाने के खंडहर में पहुंचे तो पुलिस ने मुखबिर की सूचना, सीसीटीवी, सर्विलांस की मदद से दोनों को माल समेत पकड़ लिया।