अलीगढ़ में लोधा कस्बा के विद्युत उपकेंद्र की मशीन में सोमवार सुबह चूहा घुस गया, जिससे मशीन में फॉल्ट हो गया। इस कारण कई गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
फॉल्ट के चलते गांव लोधा, अमरपुर, नहरा, मोहकमपुर, दुनाई, परसैरा, जोशिया, बाडौन, लोधा की नगरिया, बाडौल का नगला आदि गावों की बिजली सोमवार सुबह चार बजे से दोपहर बारह बजे तक गुल रही। बिजली गुल हो जाने से ग्रामीण परेशान हो गए।
पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। किसान फसलों की सिंचाई नहीं कर पाए। कूलर-पंखे न चल पाने से लोग गर्मी से भी बेहाल हो गए। दोपहर बाद बिजली आपूर्ति सुचारू होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।