फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ट्रक के नीचे दबकर युवक की मौत, 15 मजदूर घायल

Tue, 27 Jun 2023 12:52 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़-पलवल मार्ग पर कुराना बाग के पास एक ट्रक डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गया। एटा पहाड़पुर निवासी ओमकार (35) पुत्र परमेश्वर ट्रक नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ट्रक में सवार 15 मजदूर व बच्चे घायल हो गए।
विज्ञापन
सड़क पलटा पड़ा ट्रक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टप्पल थाना क्षेत्र के अलीगढ़-पलवल मार्ग पर हिसार से मजदूर लेकर जा रहा एक ट्रक डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि ट्रक में सवार 15 मजदूर व बच्चे घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


सोमवार सुबह अलीगढ़-पलवल मार्ग पर कुराना बाग के पास एक ट्रक डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गया। एटा पहाड़पुर निवासी ओमकार (35) पुत्र परमेश्वर ट्रक नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ट्रक में सवार 15 मजदूर व बच्चे घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को सड़क से हटाया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। मामूली घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

मृतक के भतीजे दीपक ने बताया कि ट्रक में सवार सभी मजदूर हिसार में भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। सोमवार को भट्ठा पर कार्य बंद होने की वजह से ट्रक में सवार होकर अपने गांव पहाड़पुर एटा जा रहे थे। रास्ते में चालक ने ढाबा पर चाय पीने के बहाने ट्रक को रोका। तभी उसने शराब का सेवन कर लिया। नशे में ट्रक चलाने की वजह से हादसा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें