फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः अब लैपटॉप चलाना सीखेंगे जिला कारागर में निरुद्ध बंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कारागर में निरुद्ध बंदियों के सुधार एवं पुनर्वास के लिए स्वयं सेवी संस्था इंडिया विजन ने शिक्षा एवं रोजगार के दृष्टिगत डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दस लैपटॉप उपलब्ध कराए। इन लैपटॉप के माध्यम से इच्छुक बंदियों को इंडिया विजन फाउंडेशन द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार कंप्यूटर की बेसिक जानकारी सहित व्यावहारिक प्रयोग करना सिखाया जाएगा।
विज्ञापन

महिला बंदियों के प्रयोग के लिए हेल्थ एंड हाइजीन किट तथा सैनिटरी पैड का वितरण भी किया गया। पदाधिकारियों ने बताया कि फाउंडेशन की संस्थापक देश की प्रथम महिला आईपीएस डॉ. किरन बेदी हैं। उन्हीं की प्रेरणा से लैपटॉप, सैनेटरी पैड, हेल्थ और हाइजीन किट के साथ 450 सैनिटाइजर की शीशी जिला कारागर में वितरित की जा रही हैं। इस मौके पर रवि श्रीवास्तव, नाजिया कादिर, गगन शर्मा, वरिष्ठ जेल अधीक्षक विपिन कुमार मिश्र, जेलर पीके सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें