फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए एडीजी ने जाना दरोगा का हाल, बेहतर इलाज के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) आगरा जोन के पद पर तैनात किए गए आईपीएस राजीव कृष्ण शुक्रवार शाम आगरा जाते समय कुछ देर अलीगढ़ रुके। इस दौरान उन्होंने स्थानीय अधिकारियों से सर्किट हाउस में मुलाकात की और यहां की स्थिति पर चर्चा की। साथ ही कासगंज कांड में जख्मी दरोगा का हाल जानते हुए बेहतर इलाज कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शासन ने आगरा जोन के एडीजी पद पर अजय आनंद को हटाकर पीटीसी मुरादाबाद में तैनात राजीव कृष्ण को नई तैनाती दी है। शुक्रवार को मुरादाबाद से आगरा जाते समय कुछ देर एडीजी राजीव कृष्ण यहां सर्किट हाउस में रुके। इस दौरान पुलिस गारद ने सलामी दी। एडीजी ने आईजी पीयूष मोर्डिया, एसएसपी मुनिराज जी व अन्य अधिकारियों से मुलाकात की और अलीगढ़ जनपद व रेंज के चारों जिलों के हालात पर चर्चा की। आईजी से उन्होंने कासगंज में हुई घटना और जेएन मेडिकल कॉलेज में इलाज पा रहे दरोगा अशोक कुमार के विषय में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इलाज में किसी भी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए। बेहतर से बेहतर इलाज कराया जाए। इस दौरान एसएसपी ने उन्हें आश्वस्त किया कि समुचित इलाज चल रहा है। वे खुद निगरानी बनाए हुए हैं। एडीजी जोन यहां बतौर एसपी सिटी तैनात रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अपने समय के अनुभव भी अधिकारियों से साझा किए। इस दौरान अमर उजाला से मोबाइल पर हुई बातचीत में इतना ही बताया कि आगरा जाते समय कुछ देर के लिए रुककर अलीगढ़ व कासगंज कांड का अपडेट लिया था। फिर जल्द आकर अलीगढ़ के कामकाज की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें