फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुझ सकती है हजारों घरों की बत्ती

Fri, 23 Mar 2018 01:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
प्रीपेड मीटर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दीपक शर्मा 
विज्ञापन

प्रीपेड मीटरों के तकनीकी कारणों के रिचार्ज नहीं होने पर उन हजारों घरों की बिजली आपूर्ति ठप होने की स्थिति बन गई है। जिनमेंप्रीपेड मीटर से बिजली आपूर्ति हो रही है। अनुमान के मुताबिक शहर में तीन हजार से अधिक प्रीपेड मीटर लगे हुए हैं। प्रीपेड मीटरों को लेकर बिजली विभाग और मीटर लगाने वाली एजेंसी के बीच तालमेल नहीं होने से उपभोक्ता फुटबाल बने हुए हैं। 

हालत यह है कि मीटर लगाने वाली एजेंसी सीक्योर का टेंडर अवधि तीन महीने पहले खत्म हो चुका है। लेकिन विभाग इसबात को उपभोक्ताओं को नहीं बता रहा है। इस हालत में प्रीपेड मीटर रिचार्ज नहीं हो रहे हैं। साथ ही नए प्रीपेड मीटरों के लगाने का काम भी रुक गया है। इससे शासन की सबसे महत्वाकांक्षी योजना, जिसमें सभी सरकारी विभागों में प्रीपेड मीटर लगवाए जाने थे, वह खटाई में पढ़ गई है। एक तरह से देखा जाए तो प्रीपेड मीटर लगाने वाली एजेंसी, विद्युत विभाग दोनों मिलकर जनता और शासन दोनों की ही आंखों में धूल झोंक रहे हैं।
विज्ञापन


 बिजली विभाग के लाल डिग्गी स्थित कार्यालय में प्रीपेड मीटर से पीड़ित उपभोक्ताओं की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। उनकी स्टाफ के साथ खूब जमकर नोकझोंक हो रही है।

सीक्योर मीटर ने जोन तक का निर्धारण नहीं किया
जिन उपभोक्ताओं के प्रीपेड मीटर लगे हुए हैं और अभी फिलहाल सही चल रहे हैं। उनको एक नई तरह की समस्या आ रही है। प्रीपेड मीटरों को रिचार्ज करने वाली एजेंसी सीक्योर मीटर ने अभी तक जोन का भी निर्धारण नहीं किया है। यानि उपभोक्ता को यह नहीं पता कि उसका मीटर रिचार्ज कहां पर होगा। सेंटर प्वाइंट का उपभोक्ता क्वार्सी के एसडीओ कार्यालय पर रीचार्ज के लिए दौड़ रहा है। लेकिन यहां पर भी उसे निराशा हाथ लगी है। इस पूरे मामले का सबसे दुखद पहलू यह है कि बिजली विभाग या सीक्योर एजेंसी उपभोक्ता को यह नहीं बता रहे हैं कि कमी उनके ही स्तर से है और अभी इस समस्या का फिलहाल कोई समाधान नहीं है। 

कंपनी का नंबर आउट ऑफ सर्विस
सीक्योर मीटर लखनऊ का 7460050099 मोबाइल नंबर जो कि एसडीओ क्वार्सी सतवीर सिंह ने उपलब्ध कराया, यह आउट ऑफ सर्विस बता रहा है।

आज यहां पर बाधित रहेगी बिजली
विद्युत नगरीय वितरण खंड चतुर्थ के अंतर्गत आने वाले घंटाघर और लाल डिग्गी सब स्टेशन से जुड़े इलाकों में फीडरों की लाइनों की मरम्मत के चलते शुक्रवार की शाम चार बजे से छह बजे तक बिजली बाधित रहेगी।

निजी हाथों में व्यवस्था दिए जाने का विरोध
उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा लाल डिग्गी स्थित बिजली कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करके पांच शहरों की बिजली व्यवस्था को निजी हाथों में दिए जाने का विरोध किया। बैठक में धर्मेंद्र सारस्वत, एसपी पाल, एसएस गर्ग, संदीप मित्तल, वाईएस राघव, एसके चौधरी, मगन सिंह आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन


हमारे स्तर से जो काम होना था हम कर रहे हैं। अब प्रीपेड मीटर लगाने वाली और उन्हें रीचार्ज करने वाली एजेंसी सीक्योर को ही अपने स्तर से काम करना है। हम भी उनसे लगातार संपर्क कर रहे हैं, लेकिन उपभोक्ताओं को समस्या उन्हीं के पार्ट पर है।
- सतवीर सिंह, एसडीओ, क्वार्सी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें