फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः राजा महेंद्र प्रताप के वंशजों को मंच पर न बुलाने से जाट समाज खफा

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान आंदोलन के समर्थन में किसान यूनियन अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के बैनर तले अलीगढ़ गोंडा रोड पींजरी पैंठ में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे किसानों ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में राजा महेंद्र प्रताप के वंशजों को मंच पर न बुलाने की निंदा की गई। वक्ताओं ने कहा कि जब राजा साहब के वंशजों को ही मंच पर स्थान नहीं देने वाली भाजपा जाट समाज का क्या सम्मान करेगी।
विज्ञापन

अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष चौ. सत्यवीर सिंह सत्तो ने कहा महाराजा महेंद्र प्रताप के नाम पर अलीगढ़ में विश्वविद्यालय की आधारशिला रखने पर हम मोदी एवं योगी का आभार प्रकट करते हैं, लेकिन केंद्र सरकार ने डीजल, पेट्रोल, गैस आदि के रेट बढ़ाकर किसान, गरीब और मजदूरों का निवाला छीन लिया है। किसानों के खिलाफ तीन किसान विरोधी कानून लाकर उनकी जमीन छीनने का काम किया है। केंद्र सरकार में आते ही जाट समाज को मिला आरक्षण खत्म कर नौकरी में लगे हमारे समाज के बच्चों को घर भेज कर बेरोजगार कर दिया है। जाट समाज हरियाणा सरकार से शांतिपूर्वक आंदोलन कर अपना हक आरक्षण मांग रहा था तो उन्होंने गोली मरवा कर करीब 31 लोगों को मरवाने का काम किया। जाट समाज इन जुमले बाजों के बहकावे में अब नहीं आएगा। समाज से किए वादे पूरे नहीं किए तो जाट समाज आगामी चुनाव में अपनी ताक दिखा देगा। धरना स्थल पर सुखबीर सिंह ठैनुआं, स्वामी शिव कुमार, अमित कुमार, सोनू कुमार, बच्चू सिंह बघेल, जयपाल सिंह चौधरी, भूरा सिंह, लेखराज सिंह, श्रीकृष्ण बघेल, योगेश जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें