फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि मंत्री के सामने छाया खाद की तस्करी का मुद्दा

Wed, 10 Nov 2021 01:05 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
अधिकारियों के साथ मीटिंग करते कृषि मंत्री सूर्य प्रकाश शाही। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने मंगलवार देर शाम मंडलीय अफसरों के साथ बैठक की। बैठक में खाद की तस्करी एवं कालाबाजारी का मुद्दा छाया रहा। कृषि मंत्री ने एआर को-ऑपरेटिव को सीमावर्ती राज्य हरियाणा में खाद की तस्करी, कालाबाजारी रोकने तथा सोसाइटियों में वितरण व्यवस्था दुरुस्त रखने की हिदायत दी। जनप्रतिनिधियों के बिना बीज वितरण कराने पर जिला कृषि अधिकारी को फटकार लगाई। धान खरीद की कम प्रगति पर कृषि मंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को सभी सेंटरों की सूची दी जाए। यह भी बताया जाए कि किस तहसील में कहां खरीद केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन




सर्किट हाउस में बैठक में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि अधिकारी उपलब्ध खाद की प्राथमिकता से बिक्री कराएं। यदि दुकानों पर खाद उपलब्ध नहीं है तो स्पष्ट रूप से स्टॉक नहीं का बोर्ड लगाया जाए। उन्होंने कहा कि सभी दुकानों पर स्पष्ट रूप से स्टॉक बोर्ड एवं रेट बोर्ड लगाया जाए। कृषि विभाग तकनीकी सहायकों की मदद से व्यवस्था बनाना सुनिश्चित करें। किसानों एवं अधिकारियों के मध्य किसी प्रकार की संवादहीनता की स्थिति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में डीएपी की कोई कमी नहीं है। जिलों की मांग के अनुरूप उर्वरक जनपदों को उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने केंद्रीय उर्वरक मंत्री से खाद के बारे में बात की है। उन्होंने आश्वस्त किया है कि डीएपी की प्रदेश में कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।



उन्होंने कृषि अधिकारियों को निर्देशित किया कि आवक, बिक्री एवं अवशेष खाद के बारे में जिलाधिकारी को नियमित रूप से रिपोर्ट दी जाए। कुछ जिलों से दुकानदारों द्वारा अन्य सामान टैगिंग की शिकायतें सामने आ रही हैं। यदि मंडल में कोई शिकायत प्राप्त होती है तो दोषी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। धान क्रय की समीक्षा के दौरान बताया गया कि मंडल में 78 क्रय केन्द्र खोले गए हैं। गत वर्ष अलीगढ़ में अब तक 1223 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई थी। इस वर्ष 1100 मीट्रिक टन की खरीद हो गई है। अलीगढ़ में 11944 क्विंटल गेहूं के बीज के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 2746 क्विंटल बीज का वितरित किया जा चुका है। 
विज्ञापन




बैठक में सांसद सतीश गौतम, जिलाध्यक्ष चौ. ऋषिपाल सिंह, विधायक ठा. रवेंद्रपाल सिंह, अनिल पाराशर, अनूप प्रधान समेत अन्य जनप्रतिनिधि एवं संयुक्त कृषि निदेशक राकेश बाबू, एडीएम वित्त विधान जायसवाल, आरएफसी अशोक पाल, डीडी शोध विनोद कुमार सचान, डीडी प्लांट प्रोडक्शन राजेश कुमार, डीडी एग्रीकल्चर यशराज सिंह, डीडी एग्रीकल्चर हाथरस हरनाथ सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।



खैर में खाद-बीज की दुकानों का निरीक्षण
 विभागीय कार्यों एवं उर्वरकों की उपलब्धता की समीक्षा के लिए आए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने विभिन्न उर्वरक बिक्री केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खैर तहसील के इफ्को ई बाजार, जट्टारी,  इफ्को किसान सेवा केंद्र खैर, गुप्ता खाद भंडार खैर व  राहुल फर्टिलाइजर का निरीक्षण किया। मंत्री ने पीओएस मशीन के अनुसार भौतिक रूप से उपलब्ध उर्वरक के स्टॉक का सत्यापन भी करवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें