फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: दंपती से साढ़े तीन लाख रुपए छीनकर भागा किशोर, आरोपी सीसीटीवी में हुए कैद, पुलिस कर रही तलाश

Tue, 12 Mar 2024 11:33 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

महिला अपने दिव्यांग पति के साथ ई-रिक्शा से गांव हस्तपुर स्थित ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त की शाखा से रुपये निकालने आई थी। बैंक से तीन लाख पचास हजार रुपये निकाल कर थैले में रख लिए और बाहर आकर ई-रिक्शा में बैठ गई। एक किशोर जबरन रिक्शा में बैठने का प्रयास करने लगा। महिला ने उससे मना किया तो वह धक्का देकर रुपयों का थैला छीनकर भाग गया।
विज्ञापन
लूट का आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इगलास कोतवाली क्षेत्रांर्गत अलीगढ़ रोड पर स्थित गांव हस्तपुर में बैंक से रुपये निकाल कर ले जा रहे दंपति से एक किशोर रुपयों का थैला छीन कर बाइक सवार युवक के साथ भाग गया। आरोपी किशोरों द्वारा की घटना सीसीटीवी में रिकार्ड हो गई है। कोतवाली पुलिस व एसओजी की टीम घटना की छानबीन में जुटी हुई हैं।

विज्ञापन


गांव रामपुर विदिरिका निवासी मंजू देवी का कहना है कि वह अपने दिव्यांग पति अनिल कुमार के साथ ई-रिक्शा से गांव हस्तपुर स्थित ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त की शाखा से दोपहर करीब 12 बजे रुपये निकालने आई थी। उसको यहां से रुपये निकाल कर कस्बा इगलास स्थित भारतीय स्टेट बैंक कृषि विकास शाखा में जमा करने थे। बैंक से तीन लाख पचास हजार रुपये निकाल कर थैले में रख लिए और बाहर आकर ई-रिक्शा में बैठ गई। 
विज्ञापन


इसी दौरान एक किशोर जबरन रिक्शा में बैठने का प्रयास करने लगा। महिला का कहना है कि उससे मना किया तो वह धक्का देकर रुपयों का थैला छीनकर समीप ही पहले से ही बाइक लेकर खड़े युवक के साथ भाग गया। पीड़िता द्वारा शोर मचाने पर जब तक लोग मौके पर एकत्रित हो पाए,  लेकिन इससे पूर्व ही आरोपी भाग जाने में सफल रहे। 
विज्ञापन


घटना की सूचना पर सीओ डा. कृष्ण गोपाल सिंह, कोतवाल सुरेंद्र कुमार पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। घटना के संबंध में पीड़िता ने प्रार्थना पत्र दिया है। आरोपी किशोर सीसीटीवी में कैद हुआ है। सीओ ने बताया कि दो अज्ञात युवकों द्वारा दंपति के साथ घटना को अंजाम दिया गया है। घटना के अनावरण हेतु एसओजी सहित पुलिस की चार टीम गठित की गई हैं, घटना का जल्द ही अनावरण कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें