फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : एक ही समय पर जिला अस्पताल व स्कूल में थे गुरुजी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना अवकाश लिए जिला अस्पताल में इलाज कराना सहायक अध्यापक को महंगा पड़ा गया। जांच में खुलासा होने पर बीएसए सतेंद्र कुमार ने शिक्षक संजय शर्मा को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

प्रकरण के अनुसार, खैर के पलावीरान कुंजगढ़ी गांव निवासी उमेश शर्मा ने 18 अप्रैल को जिलाधिकारी के जनता दरबार में खैर के ऐंचना स्थित संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक संजय शर्मा की शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि स्कूल में उपस्थिति लगाकर संजय शर्मा अपने निजी कार्यों से बाहर चले जाते हैं। 28 अक्तूबर 2021 व 30 अक्तूबर 2021 को संजय शर्मा आकस्मिक अथवा चिकित्सा अवकाश पर नहीं थे, जबकि संजय शर्मा जिला अस्पताल में इलाज करा रहे थे। बीएसए ने इसकी जांच खैर के खंड शिक्षा अधिकारी से कराई। जांच रिपोर्ट के अनुसार प्रथमदृष्टया संजय शर्मा दोषी पाए गए, क्योंकि 30 अक्तूबर 2021 की उपस्थिति प्रधानाध्यापक ने लॉक कर दी थी। ऐसे में संजय शर्मा मलखान सिंह जिला अस्पताल में कैसे उपस्थित हो सकते हैं। इस पर बीएसए डॉ. सतेंद्र कुमार ने संजय शर्मा को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें