फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : मूल्यांकन में रुचि नहीं दिखा रहे एक हजार शिक्षकों सूची तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
मूल्यांकन कार्य में रुचि न दिखाने वाले एक हजार से ऊपर शिक्षकों की सूची डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने तैयार करवाई है। मूल्यांकन कार्य प्रभावित होने के चलते कार्रवाई के लिए इन अनुपस्थित शिक्षकों की सूची यूपी बोर्ड को प्रेषित की जाएगी।
विज्ञापन

शहर के चार केंद्रों पर यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य चल रहा है। नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज को एक लाख 30 हजार 247, एसएमबी इंटर कॉलेज को एक लाख 42 हजार 444, रघुवीर सहाय इंटर कॉलेज को एक लाख 94 हजार 771 और अग्रसेन इंटर कॉलेज हरदुआगंज को दो लाख 13 हजार 131 कॉपियां जांचने के लिए दी गई हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर कापियां जांचने के लिए 2239 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। जबकि 236 उप प्रधान परीक्षक तैनात किये गए। लेकिन लगातार आधे से ज्यादा शिक्षक अनुपस्थित चल रहे हैं। रविवार को 1301 परीक्षकों ने कापियां जांची। जबकि 1038 परीक्षक अनुपस्थित रहे। 236 में से 153 उप प्रधान परीक्षक उपस्थित रहे और 83 गैर हाजिर रहे। ऐसे में डीआईओएस ने अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों की सूची तैयार करवाई है। जो बोर्ड को प्रेषित की जाएगी।
छह लाख 80 हजार में से जांचने को बाकी हैं एक लाख 72 हजार कापियां
-चारों केंद्रों पर छह लाख 80 हजार 593 कापियां जांचने के लिए भेजी गई हैं। शिक्षकों की अनुपस्थिति के चलते अभी तक चार लाख 49 हजार 625 कापियां का मूल्यांकन हुआ है। जबकि एक लाख 72 हजार 827 कापियां बाकी हैं। अब तक मूल्यांकन कार्य पूरा हो जाना चाहिए। लेकिन शिक्षकों की अनुपस्थिति के चलते मूल्यांकन में देरी हो रही है।
विज्ञापन

मूल्यांकन में अनुपस्थित चल रहे शिक्षकों की सूची तैयार करवाई है। इन शिक्षकों पर कार्रवाई के लिए सूची को बोर्ड कार्यालय प्रेषित किया जाएगा। -डॉ. धर्मेंद्र शर्मा, डीआईओएस।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें