अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि 23 सितंबर की रात वह घर में ही पत्नी बिब्बो देवी के साथ स्कूल का सरकारी कार्य कर रहे थे। इसी दौरान घर के बाहर कुछ लोग गाली-गलौज करने लगे। पत्नी ने विरोध किया तो उससे मारपीट कर दी।
अलीगढ़ में थाना सासनीगेट क्षेत्र के मोहल्ला सराय ज्ञान सराय में तीन दिन पहले गाली-गलौज का विरोध करने पर कुछ लोगों ने एक शिक्षक पर हमला कर दिया। इसमें शिक्षक का सिर फट गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सराय ज्ञान सराय निवासी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि 23 सितंबर की रात वह घर में ही पत्नी बिब्बो देवी के साथ स्कूल का सरकारी कार्य कर रहे थे। इसी दौरान घर के बाहर कुछ लोग गाली-गलौज करने लगे। पत्नी ने विरोध किया तो उससे मारपीट कर दी। बीच-बचाव करने पर लोहे की रॉड से हमला बोल दिया। इससे उनके सिर, सीने में गंभीर चोटें आईं। मारपीट में दांत तक हिल गया। शिकायत पर पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें जेएन मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया।
अरविंद का आरोप है कि आरोपी युवक आए दिन घर के सामने शराब का सेवन करने के साथ जुआ खेलते हैं। हमले के बाद उनकी पत्नी बिब्बो से मामले की तहरीर बदलवाई गई और हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने विक्की, चीपा, कैलाश, विष्णु के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शिक्षक ने दोबारा से हमले का अंदेशा जताते हुए एसएसपी को शिकायत भेजी है। सासनीगेट के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी के खिलाफ शांतिभंग में चालान किया है। अगर मेडिकल रिपोर्ट में कोई धारा बढ़ेगी तो बढ़ा दी जाएगी।